Hero Electric AE-8 – कीमत, रेंज, लॉन्च डेट और फीचर्स (2025 अपडेट)

अगर आप शहर में रोज़ाना सफर करते हैं और चाहते हैं एक ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर जो स्टाइलिश, बजट-फ्रेंडली (कम कीमत वाला EV) और कम मेंटेनेंस वाला हो, तो Hero Electric AE-8 आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह स्कूटर पहली बार 2020 Auto Expo में दिखाया गया था और अब जल्द ही भारतीय बाज़ार में दस्तक देने वाला है।
इस आर्टिकल में हम Hero Electric Scooter AE-8 के डिज़ाइन, रेंज, टॉप स्पीड, फीचर्स, कीमत, लॉन्च डेट और इसके मुकाबले के बारे में विस्तार से जानेंगे, ताकि आप सही निर्णय ले सकें।
Table of Contents
पुरानी खूबसूरती और नई टेक्नोलॉजी
इसका डिज़ाइन ही इसे भीड़ में अलग खड़ा करता है। पुरानी खूबसूरती के साथ इसकी नई टेक्नॉलजी यूथ को आकर्षित कर रहा है। डिजाइन कुछ इस प्रकार है-
हनीकॉम्ब पैटर्न वाला फ्रंट एप्रन – इसमें ब्लू बैकलाइट दी गई है जो नियो-रेट्रो लुक देता है।
फुल-LED हेडलाइट्स और DRLs – LED रात में बेहतर विज़िबिलिटी और प्रीमियम लुक प्रदान करता है। ।
सिंगल कम्फर्ट सीट – सीट इतना आरामदायक है की लंबी राइड में भी थकान कम होगी।
अंडर-सीट स्टोरेज और कैरी हुक – रोज़मर्रा की ज़रूरतों के हिसाब से इसका स्टॉरिज इसे बेहतरीन बनाता है।
इसका हल्का वजन और स्टाइलिश अपील इसे युवा और मिडिल-एज राइडर्स दोनों के लिए है।
परफॉर्मेंस – शहर की सड़कों के लिए परफेक्ट
इसको खास तौर पर अर्बन कम्यूट(शहरी सड़क) के लिए डिजाइन किया गया है। इसके परफ़ोर्मेंस फीचर्स इस प्रकार हैं-
रेंज: ARAI के अनुसार एक बार फुल चार्ज होने पर Hero Electric AE-8 range, 80 किमी होगी।
टॉप स्पीड: इसकी टॉप स्पीड की सही अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन कुछ विश्वसनीय स्रोतों के अनुसार इसकी टॉप स्पीड 45 किमी/घंटा (कुछ रिपोर्ट में 25 किमी/घंटा होने वाली है।
चार्जिंग समय: इसके बैटरी को फुल चार्ज होने में 3–4 घंटे लगेंगे।
मोटर: इसमें BLDC हब मोटर का इस्तेमाल किया गया है, जो की कम शोर, कम मेंटेनेंस के लिए जाना जाता है।
यह परफॉर्मेंस उन लोगों के लिए सही है जिनकी डेली कम्यूट 70–80 किमी तक होती है।
फीचर्स

इसमें वे सभी जरूरी फीचर्स मौजूद हैं जो एक मॉडर्न EV स्कूटर से उम्मीद की जाती है, जैसे की-
डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर – स्पीड, बैटरी लेवल, ट्रिप मीटर मौजूद है जिससे स्कूटर की रियल टाइम डेटा देखा जा सकता है।
डिजिटल क्लॉक और DRLs – दिन और रात दोनों समय बेहतरीन विज़िबिलिटी के लिए।
ट्यूबलेस टायर्स – ट्यूबलेस टायर पंक्चर के बाद भी सेफ राइडिंग में मदद करेगा।
एलॉय व्हील्स – अलॉय व्हील्स मजबूत है और स्कूटर को स्टाइलिश लुक देता है।
सुरक्षा और राइडिंग एक्सपीरियंस
राइडिंग के वक्त सुरक्षा किसी भी व्हीकल के लिए जरूरी होता है। Hero Electric AE-8 में सेफ्टी के लिए निम्न कारक शामिल हैं-
आगे और पीछे दोनों तरफ ड्रम ब्रेक्स दिया गया है।
एलॉय व्हील्स मजबूत और स्टाइलिस्ट है।
ट्यूबलेस टायर्स की वजह से इसे शहर के ट्रैफिक में हैंडल करना आसान है।
हल्का बॉडी फ्रेम तंग गलियों में भी स्मूद टर्न लेने में मदद करता है।
Hero Electric AE-8 Price
इसकी कीमत बजट फ़्रेंडली है जो मध्यम वर्गीय लोगों को आकर्षित कर रही है। भारत में इसकी कीमत और उपलब्धता कुछ इस प्रकार है-
अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत: इसकी अनुमानित कीमत ₹70,000 के लगभग है।
ऑन-रोड कीमत: वेल्लोर, हैदराबाद जैसे शहरों में इसकी ऑन रोड कीमत करीब ₹77,595 होगी।
उपलब्धता: लॉन्च के बाद ये स्कूटर Hero Electric के 700+ डीलरशिप के पास उपलब्ध होगी।
- फाइनेंसिंग: ग्राहकों के लिए लोन की सुविधा भी है जिसमें कम डाउन पेमेंट के साथ कीमत का 90% तक लोन लिया जा सकता है।
अनुमानित कीमत और फीचर्स को देखते हुए ये इलेक्ट्रिक स्कूटर भारतीय बाजार में तहलका मचाने वाली है। EMI जैसे ऑप्शन बेहतरीन है। अभी से ही इसकी चर्चा इतनी अधिक है की लगता है लॉन्च होने पर यह best electric scooter in India होने वाली है।
Hero Electric AE-8 Launch Date

AE-8 की लॉन्च डेट अभी आधिकारिक रूप से घोषित नहीं हुई है, लेकिन इंडस्ट्री रिपोर्ट्स के मुताबिक यह 2025 के मध्य तक लॉन्च हो सकता है। आप BikeDekho या Hero Electric की आधिकारिक वेबसाइट पर “Alert Me When Launched” बटन क्लिक करके अपडेट पा सकते हैं।
मुकाबला – कौन है सामने?
अपने सेगमेंट में AE-8 की कीमत इसे बजट फ़्रेंडली स्कूटरों में सबसे किफायती बनाता है।
मॉडल | रेंज | टॉप स्पीड | कीमत (₹) |
---|---|---|---|
Hero Electric AE-8 | 80 किमी | 45 किमी/घंटा | 70,000 |
TVS iQube | 94 किमी | 75 किमी/घंटा | 94,434 |
Bajaj Chetak | 127 किमी | 63 किमी/घंटा | 99,900 |
Vida V2 | 94 किमी | 69 किमी/घंटा | 74,000 |
Ola S1 X | 108 किमी | 101 किमी/घंटा | 65,499 |
Hero Electric AE-8 की सबसे बड़ी ताकत – कम कीमत और हल्का वजन।
प्रतियोगी इलेक्ट्रिक स्कूटर की अधिक जानकारी के लिए इसे भी पढ़ें : टीवीएस आईक्यूब ST 2025 : ये क्या बना दिया टीवीएस मोटर कंपनी वालों ने ….
किसके लिए सही विकल्प?
हर राइडर की अपनी अपनी जरूरतें होती है। लेकिन अगर आप निम्न वर्ग में आते हैं तो ये स्कूटर आपके लिए है-
अगर आपकी दिनचर्या काफी व्यस्त है और आपको अपने काम के सिलसिले में एक जगह से दूसरी जगह आना जाना पड़ता है तो ये स्कूटर आपके लिए है।
अगर आप कम बजट में स्टाइलिस्ट स्कूटर लेना चाहते है।
अगर आप ऐसा स्कूटर चाहते हैं जिसका मेंटेनेस कम करना पड़े।
अगर आप पहली बार EV का एक्सपीरिएन्स लेना चाहते हैं।
निष्कर्ष
Hero Electric AE-8 एक सस्टेनेबल, किफ़ायती और स्टाइलिश इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो खासतौर पर शहरी ट्रैफिक और रोज़मर्रा की यात्रा के लिए डिजाइन किया गया है।
अगर आप एक भरोसेमंद, budget-friendly electric scooter चाहते हैं जो स्टाइल और परफॉर्मेंस दोनों दे, तो Hero Electric AE-8 आपके लिए सही चुनाव हो सकता है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
क्या Hero Electric AE-8 बारिश में इस्तेमाल किया जा सकता है?
जी हाँ, Hero Electric AE-8 एक IP रेटिंग वाला वॉटर-रेसिस्टेंट इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसे हल्की और मध्यम बारिश में आसानी से चलाया जा सकता है।
फिर भी, गहरे पानी या पानी से भरी सड़कों पर चलाने से बचना चाहिए, ताकि इसके इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स को किसी भी तरह का नुकसान न हो
Hero Electric AE-8 की बैटरी पर कितनी वारंटी मिलती है?
इस स्कूटर की लिथियम-आयन बैटरी पर आमतौर पर 3 वर्ष या 30,000 किलोमीटर (जो पहले हो) की वारंटी दी जाती है।
हालाँकि, यह अवधि डीलरशिप और कंपनी की पॉलिसी के आधार पर थोड़ी बदल सकती है।
क्या Hero Electric AE-8 पर सरकारी सब्सिडी उपलब्ध है?
हाँ, AE-8 को भारत सरकार की FAME-II योजना और विभिन्न राज्यों की EV नीतियों के तहत सब्सिडी का लाभ मिल सकता है।
सब्सिडी की राशि आपके राज्य और लागू पॉलिसी के अनुसार अलग-अलग होती है।