हीरो विडा वी एक्स 2 इलेक्ट्रिक स्कूटर: 59k में 142km रेंज, रिमूवेबल बैटरी, BaaS! Ola से बेहतर डील मिस मत करो!

हीरो विडा वी एक्स 2 इलेक्ट्रिक स्कूटर

क्या आप एक ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर की चाह रखते हैं, जो आपकी जेब पर भारी न पड़े, स्टाइलिश हो, और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से लैस हो? अगर हाँ, तो जुलाई 2025 में लॉन्च हुआ Hero Vida VX2 Plus आपके लिए परफेक्ट हो सकता है! हीरो विडा वी एक्स 2 इलेक्ट्रिक स्कूटर राइडर्स के लिए हीरो मोटोकॉर्प के VIDA ब्रांड का एक शानदार तोहफा है।

शहरी आवागमन के लिए डिज़ाइन किया गया इस इलेक्ट्रिक स्कूटी में वह सब कुछ है जो एक मॉडर्न राइडर चाहता है, जैसे- कम कीमत, दमदार परफॉर्मेंस, और स्मार्ट फीचर्स। इस ब्लॉग में हम VIDA VX2 Plus और इसके किफायती वेरिएंट VIDA VX2 Go के बारे विस्तार से जानेंगे और पता लगाएंगे कि विडा वी एक्स 2 में ऐसा क्या खास है!

VIDA VX2 Plus: एक झलक में

Table of Contents

VIDA VX2 Plus एक इलेक्ट्रिक स्कूटी है जो स्टाइल, टेक्नोलॉजी, और बजट-फ्रेंडली कीमत का शानदार संगम है। यह उन लोगों के लिए बनाया गया है जो शहर की भीड़भाड़ में आसानी से घूमना तो चाहते हैं साथ ही पर्यावरण को भी बचाना चाहते हैं।

मुख्य खूबियाँ:

  • लॉन्च: हीरो विडा vx 2 भारत में 1 जुलाई 2025 को लॉन्च हुआ है।
  • निर्माता: हीरो मोटोकॉर्प का विडा(VIDA) ब्रांड
  • हीरो विडा वी एक्स 2 की कीमत:
    • BaaS के साथ: हीरो विडा वी एक्स 2 प्लस की कीमत ₹57,990 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। 
    • बिना BaaS के: ₹82,790 (एक्स-शोरूम, दिल्ली)
  • Vida VX2 Plus colours: Matte Giallo Lime, Nexus Blue, Matt Inspired White, Pearl Red, Pearl Black, Autumn Orange, Metallic Matt Gun Metal Grey
  • Vida VX2 Plus range: एक बार फुल चार्ज होने पर इसकी रेंज 142 किमी (IDC प्रमाणित) है।
  • टॉप स्पीड: Vida VX2 Plus top speed 80 किमी/घंटा है।
  • बैटरी: इसमें दो हटाने योग्य 3.4 kWh की  लिथियम-आयन बैटरी लगी हुई है।
  • चार्जिंग: फुल चार्ज होने 5.39 घंटे का समय लगता है जबकि फास्ट चार्जिंग के साथ 0 से 80% होने में 60 मिनट लगता है।  

VIDA VX2 Plus की खासियतें

हीरो विडा वी एक्स 2 इलेक्ट्रिक स्कूटर

Hero Vida VX2 Baas Plan

हीरो विडा वी एक्स 2 इलेक्ट्रिक स्कूटर की सबसे बड़ी खासियत है की ये Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल के साथ आता है। इस मॉडल में आप स्कूटर को बिना बैटरी की लागत के खरीद सकते हैं, जिससे कीमत और  30% कम हो जाती है। इसके बाद आपको प्रति किलोमीटर ₹0.96 का भुगतान करना पड़ता है। बैटरी का रखरखाव, वारंटी, और रिप्लेसमेंट VIDA द्वारा कवर किया जाता है। आपको बैटरी की मरम्मत या बदलने की चिंता नहीं करनी पड़ती, क्योंकि यह सर्विस प्रोवाइडर की जिम्मेदारी होती है।

उदाहरण:

  • अगर आप रोज़ 25 किमी चलाते हैं तो 25 x ₹0.96 x 30 = ₹720/महीना खर्च आता है।
  • पेट्रोल स्कूटर (लगभग ₹2.50/किमी) की तुलना में यह 70% सस्ता है!

फायदे:

  • बिना बैटरी के लागत से शुरुआती निवेश काफी कम हो जाता है।
  • भुगतान त्रैमासिक या अर्ध-वार्षिक किया जा सकता है।
  • इसमें मुफ्त वारंटी, चार्जिंग, और अगर कोई समस्या हो तो रोडसाइड असिस्टेंस की सुविधा भी है।

यह मॉडल उन लोगों के लिए बेस्ट है जो इलेक्ट्रिक स्कूटी की खरीदना चाहते हैं लेकिन बड़ा शुरुआती निवेश नहीं करना चाहते।

रंग

विडा वी एक्स 2 का डिज़ाइन VIDA Z से मिलतजुलता है, जिसमें मॉडर्न लुक, LED DRL के साथ साफ-सुथरी लाइनें दी गई हैं। यह स्कूटर सात ट्रेंडी रंगों में आता है:

  • Matte Giallo Lime
  • Nexus Blue
  • Matt Inspired White
  • Pearl Red
  • Pearl Black
  • Autumn Orange
  • Metallic Matt Gun Metal Grey

खास बात: ये रंग स्कूटर को स्टाइलिश और पर्सनल टच देते हैं, चाहे आप कॉलेज जा रहे हों या ऑफिस, इस स्कूटर के साथ आप भीड़ में अलग दिखेंगे।

दमदार परफॉर्मेंस

हीरो विडा वी एक्स 2 इलेक्ट्रिक स्कूटर

विडा वी एक्स 2 में  6 kW की PMSM  मोटर है, जिसकी टॉर्क 25 Nm की है, जो इसे सड़कों पर तेज और फुर्तीला बनाता है। यह  0 से 40 किमी/घंटा की स्पीड मात्र 3.1 सेकंड में ही पकड़ लेता है, जो की ट्रैफिक में ओवरटेकिंग के लिए शानदार है।

  • टॉप स्पीड: इसकी टॉप स्पीड 80 किमी/घंटा है।
  • राइडिंग मोड्स: इसमें तीन राइडिंग मोडस् हैं:
    • Eco Mode: इस मोड में स्पीड 45 किमी/घंटा है, जो की अधिक रेंज के लिए है।
    • Ride Mode: इसमें स्पीड 70 किमी/घंटा है। जो रोज़ाना राइडिंग के लिए सही है।
    • Sports Mode: इस मोड में 80 किमी/घंटा की स्पीड मिलती है।  हाईवे पर चलते समय ये स्पीड काफी काम की है।

फायदा: आप अपनी जरूरत के हिसाब से स्पीड और रेंज चुन सकते है।

हटाने योग्य बैटरी: चार्जिंग की आजादी

विडा वी एक्स 2 में हटाने योग्य दो 3.4 kWh की बैटरी है, जिसे आप घर या ऑफिस कहीं भी चार्ज कर सकते हैं।

  • रेंज:
    • IDC: IDC के अनुसार इसकी रेंज 142 किमी है।
    • वास्तविक: इसकी वास्तविक रेंज Eco मोड में लगभग 100 किमी, Ride मोड में लगभग 75 किमी और Sports मोड में लगभग 60 किमी है।
  • चार्जिंग:
    • फास्ट चार्जिंग: फास्ट चार्जिंग से चार्ज करने पर 0 से 80 प्रतिशत  60 मिनट में हो जाता है।
    • फुल चार्ज: नॉर्मल फुल चार्ज होने में 5.39 घंटे का समय लगता है।
    • 580-वाट चार्जर: घर पर सॉकेट से चार्ज करने के लिए 580 W का चार्जर इस्तेमाल कर सकते हैं।

क्यों खास? जिनके पास चार्जिंग स्टेशन नहीं है, उनके लिए हटाने योग्य बैटरी का विकल्प सबसे बढ़िया है। बस बैटरी निकालकर घर ले जाएँ और अपने स्मार्टफोन की तरह इसे भी चार्ज करें।

स्मार्ट और मॉडर्न टेक्नोलॉजी

हीरो विडा वी एक्स 2 इलेक्ट्रिक स्कूटर

विडा वी एक्स 2 के फीचर्स कमाल के हैं, जिसमें मॉडर्न टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है।

  • 4.3-इंच TFT डिस्प्ले: इसमें 4.3 इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें आप कॉल/SMS अलर्ट, रियल-टाइम नेविगेशन, और राइड डेटा देख सकते हैं।
  • क्लाउड कनेक्टिविटी: आप मोबाइल ऐप के जरिए स्कूटर को रिमोट से लॉक/अनलॉक कर सकते है, जिससे कोई और उसे चला नहीं सकता। अगर स्कूटर चोरी हो जाता है, तो आप ऐप से इसे रिमोटली बंद कर सकते हैं
  • OTA अपडेट्स: इसका सॉफ्टवेयर अपने आप इंटरनेट के जरिए अपडेट होता रहता है।
  • ब्लूटूथ कनेक्टिविटी: स्कूटर ब्लूटूथ के जरिए आपके मोबाईल से जुड़ जाता है, इससे आप मोबाईल एप की मदद से रियल-टाइम नेविगेशन, कॉल/SMS अलर्ट, और राइड डेटा (जैसे स्पीड, बैटरी स्टेटस) देख सकते हैं।

यूनीक फीचर: डिस्प्ले का रंग हर राइडिंग मोड के साथ बदलता है, जैसे- Eco में हरा, Ride में नीला, और Sports में लाल। यह न सिर्फ कूल है, बल्कि दिन में भी आसानी से दिखता है।

आराम और सुरक्षा

  • सस्पेंशन: इसमें आगे की तरफ टेलीस्कोपिक फोर्क्स सस्पेंशन और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन लगा है, जो स्मूथ राइड देता है।
  • ब्रेक्स: आगे के पहिये में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम और कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) दोनों दिया गया है।
  • व्हील्स: इसमें 12 इंच के अलॉय व्हील्स हैं, जो सड़क पर बेहतर पकड़ बनाने के लिए जरूरी है।

फायदा: नए और अनुभवी राइडर्स दोनों के लिए ये फीचर्स सुरक्षित और आरामदायक हैं।

प्रैक्टिकल स्टोरेज

  • अंडरसीट स्टोरेज: स्टोरेज की बात करें तो इसमें 27.2 लीटर की अंडरसीट स्टोरेज है, जिसमें हेलमेट के लिए पर्याप्त जगह है।
  • फ्रंट फ्रंक: इसके सामने भी स्टोरेज दी गई है जिसमें 4.8 लीटर की जगह है।
  • पिलियन बैकरेस्ट: सीट मे बैकरेस्ट है ताकि आपके दूसरे साथी को आराम मिल सके।
  •  

VIDA VX2 Go: बजट में बेस्ट

अगर आप ₹82,790 से भी कम बजट में इलेक्ट्रिक स्कूटी चाहते हैं, तो VIDA VX2 Go आपके लिए सही है। यह VX2 Plus का किफायती वेरिएंट है, जो कम दूरी के लिए डिज़ाइन किया गया है।

हीरो विडा वी एक्स 2 इलेक्ट्रिक स्कूटर

खासियतें:

  • कीमत:
    • BaaS के साथ: हीरो विडा इलेक्ट्रिक स्कूटर प्राइस ₹44,990 है। 
    • बिना BaaS: बिना baas के  ₹73,840 है। 
  • बैटरी: इसमें 2.2 kWh का हटाने योग्य बैटरी का इस्तेमाल किया गया है।
  • रेंज: IDC के अनुसार इसकी 92 किमी की रेंज है। जो वास्तव में लगभग 48 से 64 किमी के बीच है। जो आपके मोड इस्तेमाल पर निर्भर है।
  • टॉप स्पीड: इसकी टॉप स्पीड 70 किमी/घंटा है।
  • त्वरण: मात्र 4.2 सेकंड में इसकी स्पीड 0 से 40 किमी/घंटा हो जाती है।
  • राइडिंग मोड्स: इसमें Eco और Ride दो ही मोड दिए गए हैं।
  • डिस्प्ले: 4.3-इंच की LCD है, जिसमें आप स्कूटर की रियल टाइम गतिविधि देख सकते हैं।
  • स्टोरेज: इसके अंडरसीट में आपको 33.2 लीटर का स्टोरेज मिल जाता है।

क्यों चुनें? यह हल्का और किफायती है, लेकिन VX2 Plus की तुलना में कम फीचर्स और रेंज देता है। कम दूरी और कम बजट वाले ग्राहकों के लिए बेहतर है।

VIDA VX2 Plus बनाम प्रतिस्पर्धी

आइए देखें VIDA VX2 Plus Price और फीचर्स क्या है अपने प्रतिद्वंद्वियों के सामने :

फीचर

VIDA VX2 Plus

Ola S1X 2kWh

Bajaj Chetak

TVS iQube

कीमत (एक्स-शोरूम)

₹57,990 (BaaS), ₹82,790 (बिना BaaS)

₹69,941-₹97,932

~₹1.15 लाख

~₹1.17 लाख

रेंज

142 किमी (IDC)

95-151 किमी

123-137 किमी

100-145 किमी

टॉप स्पीड

80 किमी/घंटा

90 किमी/घंटा

62 किमी/घंटा

78 किमी/घंटा

हटाने योग्य बैटरी

हाँ

नहीं

नहीं

नहीं

चार्जिंग टाइम

0-80% 60 मिनट में

~4 घंटे

~4-5 घंटे

~4.5 घंटे

अंडरसीट स्टोरेज

27.2 लीटर

34 लीटर

21 लीटर

32 लीटर

Hero Vida VX2 Electric Scooter के फायदे:

  • हटाने योग्य बैटरी: सबसे बड़ा फायदा जिसके चलते घर पर आसानी से चार्ज कर सकते हैं।
  • BaaS मॉडल: इस सुविधा की वजह से कीमत और भी कम हो जाता है जिसका भुगतान कीमत भी कम है।
  • स्मार्ट फीचर्स: क्लाउड कनेक्टिविटी और OTA अपडेट्स जैसे फीचर्स स्कूटर को हमेशा ready-to-go के लिए तैयार रखते हैं।

Hero Vida VX2 Electric Scooter की कमियाँ:

  • इसका अंडरसीट स्टोरेज थोड़ा कम है जिसे नजरंदाज किया जा सकता है।
  • पिलियन सीट कम आरामदायक लग  सकता है।
  • विंग मिरर्स ज्यादा फैले हुए लग सकते हैं।

hero vida vx2 scooter review

हीरो विडा वी एक्स 2 इलेक्ट्रिक स्कूटर रिव्यू

पसंद:

    • किफायती कीमत और BaaS मॉडल
    • हटाने योग्य बैटरी
    • स्टाइलिश डिज़ाइन और स्मूथ राइड

शिकायतें:

    • विंग मिरर्स का ज्यादा फैला होना 
    • सेंटर स्टैंड की कमी
    • औसत आराम वाला पिलियन सीट

यूज़र का कहना: “शहर में रोज़ाना राइडिंग के लिए यह स्कूटर बेस्ट है। बैटरी निकालकर चार्ज करना बहुत आसान है, और कीमत भी जेब के हिसाब से है।”

हीरो विडा वी एक्स 2 इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग और ऑफर्स

  • बुकिंग: इसकी अपनाने के लिए आप इसके ऑफ़िशियल साइट मे जाकर खरीद सकते हैं। ऑफ़िशियल साइट के अलावा यह आपके नजदीकी  Hero डीलरशिप्स, Hero Premia स्टोर्स, Amazon, और Flipkart पर भी उपलब्ध है।
  • डिलीवरी: इसकी डिलीवरी जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है।
  • Vida VX2 Accessories: विडा के बेहतरीन एक्सेसरीज़ के लिए यहाँ क्लिक करें। 
  • वारंटी: बैटरी पर 5 साल या 50,000 किमी (इन दोनों में से जो पहले हो) तक की वारंटी दी गई है, जिसे अतिरिक्त ₹6,999 रकम देकर 5 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है।  

टिप: गाड़ी की बेहतर समझ गाड़ी चल कर ही होती है। टेस्ट ड्राइव का फायदा उठायें और जल्दी से टेस्ट ड्राइव बुक करें

निष्कर्ष

हीरो विडा वी एक्स 2 इलेक्ट्रिक स्कूटर  एक ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो कीमत में किफायती तो है ही, साथ ही स्टाइलिश और मॉडर्न भी है। इसका BaaS मॉडल, हटाने योग्य बैटरी, और स्मार्ट फीचर्स इसे भारतीय बाजार में दूसरों से अलग बनाता है। यह स्कूटर ग्राहकों के बजट का ख्याल रखता है अब चाहे आप कॉलेज स्टूडेंट हों, प्रोफेशनल हों, या परिवार के लिए स्कूटर ढूंढ रहे हों, तो hero vida vx2 price बजट में किफायती है और आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं।

तो देर किस बात की? आज ही ऑर्डर करें या अपने नज़दीकी Hero डीलरशिप से संपर्क करें और विडा वी एक्स 2 को अपना बनाएं!

आपके विचार? क्या आप विडा वी एक्स 2 खरीदने की सोच रहे हैं? नीचे कमेंट करें और हमें बताएँ!

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

विदा VX2 के साथ ऑफर किया जाने वाला battery as a service (BaaS) मॉडल क्या है?

BaaS मॉडल स्कूटर की शुरुआती कीमत को काफी कम करता है, क्योंकि बैटरी की लागत को स्कूटर की कीमत से अलग रखा जाता है। उदाहरण के लिए, VX2 गो की कीमत 44,990 रुपये और प्लस की 54,990 रुपये (इंट्रोडक्ट्री प्राइस) है। यूज़र्स बैटरी के लिए मासिक सब्सक्रिप्शन देते हैं, जिसमें 5 साल/50,000 किमी की बैटरी वारंटी, एश्योर्ड बायबैक, और सब्सक्रिप्शन पीरियड के लिए फ्री पब्लिक फास्ट चार्जिंग जैसे फायदे शामिल हैं। इससे VX2 कई 110cc पेट्रोल स्कूटर्स से भी सस्ता हो जाता है।

क्या विदा VX2 की बैटरी को पब्लिक चार्जिंग स्टेशन्स पर चार्ज किया जा सकता है?

हां, VX2 कई चार्जिंग ऑप्शन्स सपोर्ट करता है। 3,900+ हीरो फास्ट-चार्जिंग स्टेशन्स या Ather Grid के 4,000+ चार्जर्स पर, जो लगभग 2 घंटे में फुल चार्ज करते हैं। साथ ही ऑनबोर्ड चार्जिंग और घर पर बैटरी निकालकर 5A सॉकेट से चार्ज कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top