"Ola Roadster X"ओला इलेक्ट्रिक की नई बाइक लॉन्च कीमत ₹99,999 से शुरू

क्या आप पुरानी बाइक में महंगी पेट्रोल डाल डाल कर थक चुके है, फिर भी आपकी बाइक मईलेज कम दे रही है और आपकी जेब खाली होती जा रही है। तो परेशान ना हो ये समय है अपने आप को अपग्रेड करने का और इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को अपनाने का।
5 फरवरी 2025 को ओला इलेक्ट्रिक ने ola roadster x नाम की अपनी नई बाइक लॉन्च की है, जो स्टाइलिश होने के साथ साथ हल्की है और लंबी दूरी के लिए बनाई गई है। Ola roadster x price मात्र ₹99,999 है, जो मिडिल क्लास वालों को खासकर की युवाओं को काफी आकर्षित कर रही है। तो चलिए ओला रोडस्टर एक्स की हर डीटेल को करीब से देखते है और जानते हैं की क्यों ये इलेक्ट्रिक बाइक आपके लिए सही रहेगी।
Table of Contents
ओला रोडस्टर एक्स की एक झलक
Gen-3 आर्किटेक्चर टेक्नोलॉजी पर बेस्ड Ola Roadster X को बेंगलुरु की कंपनी Ola Electric Mobility Limited ने बनाया है। यह टेक्नोलॉजी बाइक को हल्का और टिकाऊ बनती है। फ्यूचरिस्टिक डिजाइन वाली इस इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत ₹99,999 से शुरू होकर ₹1,99,999 तक जाती है और शुरुआत में कंपनी ने पहले 5,000 ग्राहकों के लिए ₹15,000 की छूट दी थी जिससे इसकी कीमत और कम हो जाती है। जिसमें विस्तारित वारंटी और MoveOS 5 फीचर्स का पैकेज शामिल है।
ओला इलेक्ट्रिक बाइक में क्या-क्या मिलता है?

ओला रोडस्टर एक्स कई मॉडर्न फीचर्स से लेस है। लुक तो दमदार है ही इसका पेरफ़ॉर्मेंस भी शानदार है। इसमें कई फीचर्स शामिल हैं जैसे की –
- बैटरी और रेंज: इसका वेरिएंट्स अलग अलग बैटरी ऑप्शन में आते है, जो 2.5 kWh से लेकर 9.1 kWh तक के हैं। जिनकी रेंज 140 km से 501 km तक जाती है।
- मोटर: रोडस्टर का मोटर 7 kW से 11 kW तक का है, जो तेज़ रफ्तार प्रदान करता है।
- टॉप स्पीड: इसकी टॉप स्पीड 105 से 125 km/h है, जो शहर और हाईवे दोनों के लिए बढ़िया है।
- राइडिंग मोड्स: इसमें Eco, Normal, और Sport मोड मिलते हैं जिसे आप अपनी जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल कर सकते है।
- कूल फीचर्स: रोडस्टर X में MoveOS 5, क्रूज़ कंट्रोल, पार्किंग असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), और जियो-फेंसिंग जैसे फीचर्स हैं, जो आपकी राइडिंग एक्सपीरिएन्स को बढ़ाते हैं।
Ola Roadster X Variants
चाहे आप लंबी राइड के लिए इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल चाहते हों या रोजमर्रा के कामों के लिए, Ola Electric Roadster X का हर वेरिएंट्स आपके बजट के लिए कुछ न कुछ फीचर्स ऑफर करती है। रोडस्टर के पाँच वेरिएंट्स इस प्रकार हैं-
- Roadster X 2.5 kWh: इस वेरिएंट की कीमत ₹99,999 और रेंज 140 km है, जो शहर में रोज़ाना इस्तेमाल के लिए बेस्ट है।
- Roadster X 3.5 kWh: इसकी कीमत ₹1,09,999 और रेंज 196 km है, जो मध्यम दूरी के लिए है।
- Roadster X 4.5 kWh: इस वेरिएंट में आपको रेंज और बेहतर पेरफ़ॉर्मेंस दोनों मिल जाती है, जिसकी कीमत ₹1,24,999 और रेंज 252 km है।
- Roadster X+ 4.5 kWh: ₹1,29,999 की कीमत वाला यह वेरिएंट में आपको सिंगल-चैनल ABS के साथ मिल जाता है।
- Roadster X+ 9.1 kWh: लंबे सफर के लिए बनाई गई सबसे टॉप वेरिएंट जिसकी कीमत ₹1,99,999 और रेंज 501 km है।
Ola Electric Roadster X 2.5 kWh की कीमत इतनी किफायती है कि इसे मिडिल-क्लास वाले भी आसानी से खरीद सकते हैं। वहीं, 9.1 kWh वेरिएंट लंबी दूरी के राइड्स के लिए बेहतरीन विकल्प है।
Ola Roadster X Features: क्या बनाता है इसे खास?
ओला इलेक्ट्रिक उन शुरुआती कॉम्पनियों में से एक है जिसने इलेक्ट्रिक बाइक को भारतीय बाजार में उतारा है। इनकी टेक्नॉलाजी ने पहले ही कई भारतीयों का भरोसा जीता है। Ola Electric Roadster X की तकनीक भी इसे दूसरों से अलग करती है। आइए, इसके टेक्निकल फीचर्स को डिटेल में देखते हैं-
मोटर और परफॉर्मेंस

- मोटर: 2.5 kWh, 3.5 kWh और 4.5 kWh के रोडस्टर वेरिएंट्स में 7 kW मिड-ड्राइव मोटर (9.4 bhp), और 4.5 kWh और 9.1 kWh के X+ वेरिएंट में 11 kW (14.75 bhp) का मोटर इस्तेमाल हुआ है।
- टॉप स्पीड: ola roadster x top speed 105 km/h (2.5 kWh) से 125 km/h (X+ 9.1 kWh) तक की है।
- त्वरण: इलेक्ट्रिक बाइक में सबसे तेज़, जो की X+ 9.1 kWh वेरिएंट में 0 से 40 km/h की स्पीड सिर्फ़ 2.7 सेकंड में पाई जा सकती है। 2.5 kWh और 3.5 kWh में 0 से 40 km/h की स्पीड 3.4 सेकंड में प्राप्त होती है।
इस बाइक में मिड-ड्राइव मोटर और चेन ड्राइव की वजह से ट्रैफिक ओवरटेकिंग करना आसान हो जाता है!
बैटरी और रेंज
- बैटरी: इसमें 2.5kWh, 3.5 kWh, 4.5 kWh बैटरी ऑप्शन हैं जो अलग अलग वेरिएंट्स में उपलब्ध है। 9.1 kWh बैटरी में ओला ने अपनी 4680 Bharat Cell तकनीक पेश की है, जो सबसे तेज है।
- रेंज: सीमित दूरी हो या लंबी यात्रा Ola roadster x range अलग अलग वेरिएंट में 140 km से 501 km तक की रेंज के साथ आता है।
- चार्जिंग: 450W चार्जर से 2.5 kWh वेरिएंट का चार्जिंग टाइम 6.2 घंटे है। 750W चार्जर से 3.5 kWh और 4.5 kWh वेरिएंट को चार्ज करने में 4.6 घंटे और 5.9 घंटे का समय लगता है। 1kW चार्जर से 9.1 kWh वेरिएंट को फुल चार्ज होने में 8 घंटे का समय लगता है।
4680 Bharat Cell की वजह से 9.1 kWh वेरिएंट इतनी रेंज देता है कि आप जयपुर से दिल्ली बिना रुके सफर कर सकते हैं। Ola का हाइपरचार्जर नेटवर्क आपको तेज़ चार्जिंग का ऑप्शन देता है।
सस्पेंशन और ब्रेक्स

- सस्पेंशन: इसके सामने की तरफ टेलीस्कोपिक फोर्क्स और पीछे की तरफ ट्विन शॉक एब्जॉर्बर्स दिए गए है, जो उबड़-खाबड़ भारतीय सड़कों में बेहतर पेरफ़ॉर्मेंस देते हैं।
- ब्रेक्स: Roadster X में ड्रम ब्रेक्स CBS के साथ और X+ 4.5 kWh में डिस्क ब्रेक्स सिंगल-चैनल ABS के साथ दिए गए हैं। साथ ही ब्रेक-बाय-वायर और रीजनरेटिव ब्रेकिंग भी है।
- ग्राउंड क्लीयरेंस: इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 160 mm है जो स्पीड ब्रेकर और गड्ढों वाले रास्ते के लिए सही है।
ब्रेकिंग स्मूथ और सटीक है। ब्रेक लगाने पर रीजनरेटिव ब्रेकिंग बैटरी को रिचार्ज करती है, जिससे रेंज और बढ़ जाती है।
डिज़ाइन और व्हील्स
ओला रोडस्टर एक्स का डिजाइन फ्यूचरिस्टिक है, जो की काफी आकर्षक लगता है। जिसका ट्रेंड अगले कुछ वर्षों तक टॉप पर रहने की उम्मीद है। कुछ बेसिक डिजाइन इस प्रकार है-
- व्हील्स: सड़क पर अच्छी पकड़ के लिए सामने 18-इंच का और पीछे 17-इंच का 80/100 CEAT Zoom Pulse ट्यूबलेस टायर्स है। जो पंचर होने पर भी आपको अपनी मंजिल तक पहुंचाएगा।
- क्रैश गार्ड : क्रैश गार्ड ऑप्शनल है, जिसे आप अपनी जरूरत के हिसाब से लगा सकते हैं।
- हेडलाइट और इंडिकेटर: हाई बीम एलईडी हेड्लाइट के साथ एलईडी इंडिकेटर रात में बाइक की दृश्यता को बढ़ाता है।
- डिज़ाइन: DRL, पिलियन फुटरेस्ट, चेन ड्राइव और गद्देदार सिंगल सीट (सीधा राइडिंग पोजीशन) के साथ रोडस्टर का लुक मिनिमलिस्टिक है।
- रंग विकल्प: Industrial Silver, Anthracite, Stellar Blue, Pine Green, Ceramic White
- IP67 रेटिंग: बैटरी को IP67 रेटिंग मिली हुई है, जो बैटरी को बारिश और धूल-मिट्टी से बचाती है।
ट्यूबलेस टायर्स पंक्चर होने पर आसानी से ठीक हो जाते हैं, और IP67 रेटिंग बारिश में भी बाइक को भरोसेमंद बनाती है।
स्मार्ट फीचर्स: Ola Electric Roadster X को बनाते हैं फ्यूचर-रेडी

Ola Electric Roadster X सिर्फ़ दिखने में फ्यूचरिस्टिक नहीं है, बल्कि इसमें जो टेक्नोलॉजी इस्तेमाल की गई है वो भी वो किसी स्मार्ट गैजेट से कम नहीं है! MoveOS 5 जैसे फीचर्स इसे टेक्नोलॉजी का पावरहाउस बनाते हैं:
- LCD डिस्प्ले: इसमें 4.3-इंच का LCD डिस्प्ले है, जिसमें गति, बैटरी स्थिति, OTA अपडेट्स और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के साथ रियल-टाइम डेटा देख सकते हैं।
- क्रूज़ कंट्रोल: यह फीचर आपको हाईवे पर एक समान गति बनाने मे मदद करती है, जिससे लंबी सफर में राइड्स को आराम मिलता है।
- पार्किंग असिस्ट और रिवर्स मोड: पार्किंग असिस्ट मोड में ऑटोमैटिक पार्क करने की सुविधा है। साथ ही रिवर्स मोड तंग गलियों में आगे पीछे चलने में और पार्किंग को आसान बनाता है।
- TPMS: आप टायर प्रेशर की लाइव मॉनिटरिंग LCD में देख सकते हैं, जो लंबी राइड्स में बहुपयोगी है।
- जियो-फेंसिंग और टाइम-फेंसिंग: जियो-फेंसिंग बाइक को चोरी से बचाने के लिए और टाइम-फेंसिंग आपके बाइक के यूज़ को कंट्रोल करने का स्मार्ट तरीका है।
- अन्य फीचर्स: इसके अलावा रोडस्टर में डिजिटल की अनलॉक, स्मार्टवॉच पेयरिंग, और एनर्जी इनसाइट्स, 5G कनेक्टिविटी, OTA अपडेट्स, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और रियल-टाइम राइडिंग डेटा जैसे स्मार्ट फीचर्स भी शामिल है।
Ola Electric Roadster X के फीचर्स इसे एक स्मार्ट, यूज़र-फ्रेंडली इलेक्ट्रिक बाइक बनाते हैं। चाहे आप टेक्नोलॉजी लवर हों या बाइक को डेली आने-जाने के लिए यूज करते हो, यह बाइक आपको निराश नहीं करेगी।
रनिंग कॉस्ट: पेट्रोल बाइक्स को कहें अलविदा!
पेट्रोल बाइक्स की तुलना में Ola Electric Roadster X कई गुना सस्ता और बेस्ट इलेक्ट्रिक बाइक इन इंडिया है। इसका रनिंग कॉस्ट सिर्फ़ ₹0.23/km है, जो स्थानीय बिजली यूनिट दर के हिसाब से बदल सकते हैं। इसके कीमत के साथ, EMI, मेंटेनेंस, और रनिंग कॉस्ट मिलाकर भी आप हर महीने लगभग ₹1,761 और सालाना लगभग ₹95,760 बचा सकते हैं। मिडिल-क्लास वालों के लिए यह काफी लाभकारी है।
प्रतिस्पर्धियों से तुलना: Ola कैसे है बेहतर?

अपने सेगमेंट में Ola Electric Roadster X का मुकाबला Revolt RV1 और Oben Rorr EZ से है। आइए, देखें कैसे:
- Revolt RV1: इस बाइक की कीमत ₹84,990 से ₹99,990 तक है और इसकी रेंज 100 से 150 km की है। ये सस्ती है, लेकिन इसमें फीचर्स कम हैं।
- Oben Rorr EZ: इस बाइक की कीमत ₹1.10 लाख के लगभग है और इसकी रेंज 110 km है। लेकिन Ola Roadster X रेंज और स्मार्ट फीचर्स इसके फीचर्स से कहीं आगे है।
रोडस्टर का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट है इसकी लंबी रेंज, MoveOS 5, और किफायती कीमत, जो इसे भारतीय बाज़ार में अग्रणी बनाता है। हाँ, कुछ शिकायतें Ola की सर्विसिंग को लेकर हैं, जैसे सर्विस सेंटर्स की कमी, लेकिन कंपनी इस पर काम कर रही है।
यूज़र्स क्या कहते हैं?
Ola Electric Roadster X को लेकर यूज़र्स का मिला-जुला प्रतिक्रिया है:
- पसंद की बातें: काफी लोग इसके स्टाइलिश डिज़ाइन, लंबी रेंज, और स्मार्ट फीचर्स की तारीफ कर रहे हैं और इसे “बजट में बेस्ट” और “शहर के लिए परफेक्ट” कहा जा रहा है।
- शिकायतें: कुछ यूज़र्स को फिट और फिनिश की क्वालिटी थोड़ी कम लगी। जबकि कुछ ने सर्विस सेंटर्स की कमी के लिए चिंता जताई है।
खरीदारी का प्लान? यहाँ है पूरी जानकारी

ओला इलेक्ट्रिक रोडस्टर एक्स मोटरसाइकिल में दमदार फीचर्स के साथ इसकी कीमत भी काफी किफायती है। यहाँ आपको सारी जानकारी दी गई है जिससे आप रोडस्टर को अपना बना सकते हैं।
- खरीद: Ola Electric की वेबसाइट पर जाकर अपने पसंद के वेरिएंट की रकम अदा कर आप इसे खरीद सकते हैं या अपने नजदीकी ओला इलेक्ट्रिक डीलर से संपर्क कर सकते हैं।
- डिलीवरी: 9.1 kWh वेरिएंट की डिलीवरी अप्रैल 2025 से और बाकी वेरिएंट्स की डिलीवरी 23 मई 2025 से शुरू हो चुकी है।
- टेस्ट राइड: मई 2025 से ओला इलेक्ट्रिक के अनुभव केंद्र में टेस्ट राइड शुरू हो चुकी है, जहां जाकर आप रोडस्टर का टेस्ट ड्राइव ले सकते हैं।
- वारंटी: Ola roadster x battery warranty 3 साल या 50,000 किमी (जो पहले हो) की वारंटी है।
- EMI: EMI योजनाओं के लिए और मासिक खर्च की जानकारी के लिए Ola की वेबसाइट पर उपलब्ध EMI कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते हैं।
आपके लिए सही है या नहीं?
- अगर आप किफायती, स्टाइलिश, और स्मार्ट इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल चाहते हैं, तो Ola Electric Roadster X आपके लिए है। डेली कम्यूटिंग के लिए 2.5 kWh वेरिएंट बढ़िया है, जबकि Ola Roadster X 9.1 kWh की रेंज लंबी राइड्स के लिए परफेक्ट है।
- अगर आपको टॉप फीचर्स और परफ़ॉर्मेंस पसंद है और आप कोई समझौता करना नहीं चाहते है। तो प्रीमियम परफॉर्मेंस और ADAS जैसे हाई-एंड फीचर्स वाले ola roadster pro (₹1,99,999-₹2,50,000) को ट्राई कर सकते हैं।
खरीदारी टिप्स: Ola के सर्विस नेटवर्क की जानकारी चेक करें और टेस्ट राइड ज़रूर लें। EMI प्लान्स के लिए Ola की वेबसाइट पर कैलकुलेटर यूज़ करें।
निष्कर्ष: भविष्य की सवारी का टिकट

Ola Electric Roadster X फ्यूचरिस्टिक लुक और अड्वान्स टेक्नोलॉजी से लेस है। जो भारत में इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सेगमेंट को नया आयाम दे रही है। Ola Roadster X की कीमत, शानदार रेंज, और MoveOS 5 फीचर्स इसे शहर और हाईवे दोनों के लिए बेस्ट चॉइस बनाते हैं। हाँ, सर्विसिंग और क्वालिटी पर ग्राहकों की कुछ शिकायतें हैं, लेकिन पहले भी ओला ने ग्राहकों की शिकायतों पर काम किया है और उनका भरोसा जीता है।
अगर आप स्टाइलिश के साथ फ्यूचरिस्टिक डिजाइन और टेक्नोलॉजी चाहते हैं, तो यह बाइक आपके लिए एकदम सही है। तो, देर किस बात की? आज ही बुक करें या नजदीकी शोरूम संपर्क करें और Ola Electric बाइक के साथ भविष्य की सवारी शुरू करें!
Disclaimer (अस्वीकरण)
इस वेबसाइट/पोस्ट की जानकारी केवल सामान्य सूचना के लिए है। हम इसकी सटीकता या पूर्णता की गारंटी नहीं देते। इस सामग्री के उपयोग से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
कॉपीराइट नोटिस: इस सामग्री में प्रयुक्त चित्र या टेक्स्ट अनजाने में कॉपीराइट उल्लंघन कर सकते हैं। यदि ऐसा है, तो कृपया हमसे [यहां अपनी संपर्क जानकारी डालें] पर संपर्क करें, और हम तुरंत कार्रवाई (जैसे सामग्री हटाना या क्रेडिट देना) कर सकें।
बाहरी लिंक: तीसरे पक्ष के लिंक आपके जोखिम पर हैं, और हम उनकी सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
यह अस्वीकरण समय-समय पर अपडेट हो सकता है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
ओला बाइक की बैटरी कितने की आती है?
ओला रोडस्टर एक्स इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत इसके वेरिएंट्स के आधार पर है। जिसमें 2.5kWh – ₹55,000, 3.5 kWh – ₹70,000, 4.5 kWh – ₹85,000 के लगभग हो सकता है। एक्स प्लस के दो वेरिएंट्स 4.5 kWh और 9.1 kWh की कीमत लगभग ₹80,000 से ₹85,000 और ₹150,000 तक हो सकती है।
ओला रोडस्टर प्रो की कीमत क्या है?
ओला रोडस्टर प्रो दो वेरिएंट में उपलब्ध है। रोडस्टर प्रो 8 kWh का एक्स-शोरूम कीमत ₹1,99,999 और रोडस्टर प्रो 16 kWh का एक्स-शोरूम कीमत ₹2,49,999 है।
क्या ओला रोडस्टर एक्स बाइक में लाइसेंस की जरूरत है?
हाँ, भारत में मोटर वाहन अधिनियम 1988 के तहत 25 किमी/घंटा से ज्यादा स्पीड वाली किसी भी वाहन को चलाने के लिए, चाहे वो ईंधन वाली हो या इलेक्ट्रिक वाली लाइसेंस की जरूरत होती है।