TATA EV DIWALI OFFER 2025 में इस दिवाली लाएं खुशियों की सौगात TATA CURVV EV के साथ ..

TATA EV DIWALI OFFER

आज के समय में इलेक्ट्रिक वाहन (EV) न सिर्फ पर्यावरण के लिए बेहतर विकल्प हैं, बल्कि लोगों को इसका स्टाइल, टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस का शानदार मिश्रण भी पसंद आ रहा है। वहीं टाटा की Tata curvv EV इलेक्ट्रिक SUV भारतीय बाजार में धूम मचा रही है। इस दिवाली टाटा ने TATA EV DIWALI OFFER भी पेश की है, हालांकि टाटा कर्व.ईवी 2024 में आई थी फिर भी आज इसकी डिमांड अपने चरम पर है। आइए, इसकी खासियतों, कीमत, फीचर्स और यूजर रिव्यूज को आसान और सरल भाषा में समझते हैं।

कीमत जो हर बजट को लुभाए

TATA CURVV EV

टाटा की इस इलेक्ट्रिक SUV के अलग-अलग वैरिएंट्स हर तरह के ग्राहकों के लिए हैं। ये हैं इसके 8 वेरिएंट्स एक्स-शोरूम कीमत जो अलग अलग बैटरी पैक्स में उपलब्ध है।

  1. क्रिएटिव 45 kWh: ₹17.49 लाख
  2. अकॉम्प्लिश्ड 45 kWh: ₹18.49 लाख
  3. अकॉम्प्लिश्ड 55 kWh: ₹19.25 लाख
  4. अकॉम्प्लिश्ड प्लस S 45 kWh: ₹19.29 लाख
  5. अकॉम्प्लिश्ड प्लस S 55 kWh: ₹19.99 लाख
  6. एम्पावर्ड प्लस 55 kWh: ₹21.25 लाख
  7. एम्पावर्ड प्लस A 55 kWh: ₹21.99 लाख
  8. टॉप वैरिएंट – डार्क एडिशन: ₹24 लाख

ऑन-रोड कीमत: दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में इसकी कीमत ₹18.4 लाख से ₹23.3 लाख तक के बीच है। जून 2025 से कुछ वेरिएंट्स के कीमत में ₹13,000 तक की बढ़ोतरी हुई है लेकिन EMI ऑप्शन भी है जिससे आप 11.6% ब्याज पर 3 साल के लिए हर महीने ₹5,000 का भुगतान कर सकते हैं।

पावर और परफॉर्मेंस

TATA CURVV EV
photos by tata motors

टाटा कर्व.ईवी की यह इलेक्ट्रिक SUV में दो बैटरी ऑप्शंस के साथ आता हैं:

45 kWh: 148 bhp मोटर पावर के साथ  215 Nm का टॉर्क

55 kWh: 165 bhp मोटर पावर के साथ  215 Nm का टॉर्क

इसमें सिंगल PMSM मोटर है, जो ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है। इसमें तीन ड्राइव मोड्स सिटी, इको, स्पोर्ट मोड दिए गए हैं, जो हर तरह की ड्राइविंग के लिए परफेक्ट हैं। टॉप स्पीड की बात करें तो इसकी टॉप स्पीड 160 km/h है और स्पोर्ट मोड में सिर्फ 8.6 सेकंड में इसकी स्पीड 0-100 km/h तक पहुँच जाती है। हालांकि ARAI के द्वारा क्लेम्ड रेंज 45 kWh के लिए 430 km और  55 kWh के लिए 502 km है, लेकिन इस्तेमाल के बाद यूजरस् ने इसका रीयल-वर्ल्ड रेंज सिटी में 350-420 km और  हाईवे पर 320-400 km बताया है।

चार्जिंग टाइम:

TATA CURVV EV
photos by tata motors

चार्जिंग की बात करें तो टाटा कर्व ईवी में DC फास्ट चार्ज है, जो 10 से 80% चार्ज मात्र  40 मिनट कर देता है। टाटा curvv 7.2 kW के AC फास्ट चार्ज के साथ आता है जिससे 45 kWh का बैटरी पैक 6.5 घंटे में और 55 kWh का बैटरी पैक चार्ज होने में 7.9 घंटे का समय लगता है। साथ ही 15A का पोर्टेबल चार्जर भी उपलब्ध है जिससे चार्ज होने में 17.5 से 21 घंटे का समय लगता है।

डिजाइन और स्पेस

TATA CURVV EV
photos by tata motors

टाटा कर्व का डिजाइन आकर्षक है जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती है। लंबाई में यह SUV नेक्सॉन EV से लंबी है और 5-सीटर में उपलब्ध है। भारत के ऊबड़-खाबड़ सड़कों के लिए डिजाइन किया गया टाटा curvv का ग्राउंड क्लीयरेंस 208 mm है, जो इस शानदार बनाता है। 500 लीटर का बूट स्पेस के साथ इसके टॉप वेरिएंट्स में फ्रंक स्पेस भी मिलता है। रियर सीट्स 60:40 स्प्लिट और पावर्ड टेलगेट के साथ आती हैं। हाईवे पर शानदार स्थिरता के साथ इसकी राइडिंग क्वालिटी भी स्मूथ है। 

टाटा कर्व EV फीचर्स जो दिल जीत लें

TATA CURVV EV
photos by tata motors

एक्सटीरियर: इसमें फुल LED लाइट्स हैं, साथ ही फ्लश डोर हैंडल्स और 17-18 इंच के एरो व्हील्स हैं, जो इसके लुक को और शानदार बनाते हैं। साथ ही यह  5 आकर्षक रंगों जैसे – वर्चुअल सनराइज, फ्लेम रेड, आदि में उपलब्ध है।

इंटीरियर: टाटा कर्व.ईवी के इंटीरियर में 12.3-इंच टचस्क्रीन और ड्राइविंग के लिए 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है। पैनोरमिक सनरूफ का साथ  JBL 9-स्पीकर सिस्टम मौजूद है जो आपके म्यूजिक एक्सपीरिएन्स को बेहतर बनाते हैं।  साथ ही सीट्स वेंटिलेटेड हैं, जिससे आपको आरामदायक राइडिंग का अनुभव मिलेगा और  वायरलेस चार्जर जैसे हाई टेक फीचर है।

कंफर्ट: इसमें ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, , वॉइस कमांड्स, क्रूज कंट्रोल जैसे हाई टेक फीचर्स शामिल किए गए हैं जिससे आपको कम्फर्ट में समझौता नहीं करना पड़ेगा। रियर AC वेंट्स के साथ रियर सीट्स में रिक्लाइन ऑप्शन है, लेकिन लंबे लोगों को हेडरूम थोड़ा कम लग सकता है। इसके टॉप वेरिएंट्स में ब्लैक थीम है जो आपको कम्फर्ट के साथ स्टाइलिश लुक भी प्रदान करता है।

Tata Curvv EV safety में कोई समझौता नहीं

TATA CURVV EV
photos by tata motors

सुरक्षा की दृष्टि से भी tata curvv EV में किसी प्रकार का समझौता नहीं किया गया है। इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स, ABS, ESP, रियर पार्किंग सेंसर/कैमरा, TPMS, हिल होल्ड जैसे फीचर्स शैल हैं। जबकि इसके हाइयर वेरिएंट्स में एक्स्ट्रा फीचर्स 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर और ADAS लेवल 2 में एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं। भारत NCAP ने इसे क्रैश रेटिंग में 5-स्टार दिए हैं। वहीं बैटरी पर 15 साल की लाइफटाइम हाई-वोल्टेज बैटरी वारंटी दी गई है।

शानदार Tata EV Diwali Offer 2025

TATA CURVV EV
photos by tata motors

सितंबर 2025 में टाटा मोटर ने 9,191 यूनिट्स बिकीं की है, जो पिछले साल के मुकाबले दोगुनी है। जिससे 96% की ग्रोथ हुआ है। टाटा मोटर्स ने इस दिवाली TATA EV EXCHANGE OFFER और TATA EV DIWALI OFFER पर स्पेशल ऑफर्स पेश किया है, जो MY2024 मॉडल्स (मॉडल ईयर 2024) पर केंद्रित है। जिस पर ₹70,000 तक की छूट/बेनिफिट्स (₹50,000 ग्रीन बोनस + ₹20,000 एक्सचेंज/स्क्रैपेज) मिल रही हैं।

टाटा कर्व ईवी के लिए कस्टमाइज्ड EV लोन ले सकते हैं, जिसमें कम ब्याज दर (लगभग 8-9% से शुरू, बैंक पर निर्भर), लंबी EMI टेन्योर (5-7 साल), और जीरो डाउन पेमेंट ऑप्शन कुछ केस में उपलब्ध हैं। नॉर्मल बुकिंग ₹25,000-50,000 की होती है, लेकिन ऑफिशल वेबसाइट पर इस दिवाली सीजन में सिर्फ ₹21,000 में बुकिंग कर सकते है और आपको डिलीवरी के लिए कम से कम 60 दिन लग सकते हैं। ऑफर 3 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2025 तक वैलिड हैं, लेकिन स्टॉक खत्म होने पर पहले बंद हो सकते हैं। डीलर्स से कन्फर्म करें। इस ऑफर की डीटेल इस प्रकार है।

कंपोनेंट

डिटेल्स

वैल्यू

शर्तें

ग्रीन बोनस

EV इंसेंटिव

₹50,000

MY2024 स्टॉक पर

एक्सचेंज/स्क्रैपेज

पुरानी गाड़ी ट्रेड-इन

₹20,000

कंडीशन चेक जरूरी

कुल बेनिफिट

₹70,000 तक

3-21 अक्टूबर तक

बुकिंग

आसान बुकिंग

₹21,000

डाउन पेमेंट

लोन

कस्टम EV फाइनेंस

कम ब्याज, लंबी EMI

बैंक पार्टनरशिप

वेटिंग

डिलीवरी टाइम

2 महीने

मॉडल पर निर्भर

सेल्स ग्रोथ

सितंबर 2025 EV यूनिट्स

9,191 (96% ↑)

इंडस्ट्री बेंचमार्क

Tata Curvv EV review यूजर्स का क्या कहना है?

TATA CURVV EV

सितंबर 2025 की बिक्री को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है की लोगों को TATA  EV खासा पसंद आ रही है। वहीं बात करें Tata curvv EV की तो लोगों ने इसके स्टाइलिश डिजाइन की काफी तारीफ की है। साथ ही इसके वैल्यू-फॉर-मनी फीचर्स, इसके स्मूथ राइड, 500L बूट स्पेस, सेफ्टी क्वालिटी को पसंद कर रहे हैं। मुकम्मल तो कुछ भी नहीं होता जैसे इसका रेंज, जो क्लेम से कम (300-320 km) है, रियर स्पेस टाइट, सॉफ्टवेयर ग्लिच, सर्विस इश्यूज जैसे मुद्दे लोगों की चिंता का विषय है। लेकिन टाटा समय के साथ इन पर बेशक काम कर रहा है।

निष्कर्ष

टाटा की यह इलेक्ट्रिक SUV स्टाइल, टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस का शानदार पैकेज है। अगर आप एक ऐसी EV चाहते हैं जिसमें 585 km रेंज, 160 km/h टॉप स्पीड, लेवल 2 ADAS, और 5-स्टार BNCAP रेटिंग हो, तो Tata Curvv EV आदर्श है, जो दिखने में शानदार तो है ही  फीचर्स से भरपूर है और भारतीय सड़कों के लिए भी परफेक्ट है। खरीदने से पहले PM E-DRIVE सब्सिडी की जानकारी अवश्य ले लें। टेस्ट ड्राइव जरूर करे इससे आपको Tata Curvv का बेसिक अनुभव हो जाएगा जो आपको फैसला लेने मे मदद करेगा और ऑफर और एक्सचेंज बोनस का लाभ जरूर उठाएँ। हालांकि, रेंज और सर्विस में थोड़ा सुधार की जरूरत है। फिर भी ये एक शानदार डील है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top