Tork Kratos R 2026 लॉन्च: 105 km/h स्पीड, 180 km रेंज... लेकिन क्या आप अफोर्ड कर पाएंगे?

Tork Kratos R 2026

कल्पना कीजिए सुबह सुबह का ट्रैफिक जहां आप  चुपचाप, बिना किसी शोर के, अपनी बाइक Tork Kratos R से निकल जाते हैं, वो भी 180 किमी की रेंज के साथ। जो 2026 में भारतीय इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल मार्केट में एक मजबूत दावेदार बनी हुई है। यह बाइक न सिर्फ परफॉर्मेंस देती है बल्कि लोगों का ध्यान आपकी ओर आकर्षित करता है। सड़क पर चलते समय आपको सेलिब्रिटी जैसा फ़ील देगी। अपने दमदार लुक के साथ ये आपके रोजमर्रा के सफर को भी आसान बनाएगी। 

Table of Contents

अगर आप भी 2026 मे इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने का सोच रहे हैं, तो Tork Kratos R 2026 आपके लिए एक स्मार्ट चॉइस हो सकती है। चलिए इसे डिटेल में देखते हैं की इसमे और क्या क्या खासियत जो आपके जीवन और सफर को और आसान बनाएगी। 

Tork Kratos R क्या है और क्यों चर्चा में है?

Tork Motors, पुणे बेस्ड एक भारतीय स्टार्टअप है, जो पूरी तरह मेड इन इंडिया इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल बनाती है। Kratos R उनकी फ्लैगशिप परफॉर्मेंस वाली बाइक है। 2026 में यह मॉडल अभी उपलब्ध है और कई साइट्स पर इसकी कीमत और फीचर्स को अपडेटेड दिखाया जा रहा है।

यह बाइक स्पोर्टी लुक्स, अच्छी रेंज और इंस्टेंट टॉर्क के लिए जानी जाती है। लोग इसे “पेट्रोल बाइक जैसी फील वाली इलेक्ट्रिक बाइक” कहते हैं और इसमें थोड़ा-बहुत सच भी है! आइए जानते हैं क्यों ये best electric motorcycle India 2026 में शामिल है। 

Tork Kratos R specifications

Tork Kratos R 2026

Tork Kratos R में एक Axial Flux-PM मोटर लगी है, जो 9 kW (करीब 12 bhp) का पीक पावर  देती है। इसकी मैक्सिमम टॉर्क 38 Nm है, जिससे Tork Kratos R top speed 105 km/h तक पहुँच जाती है।  हाईवे के लिए ये स्पीड काफी कम्फर्टेबल है।

इसमे 4 kWh की लिथियम-आयन बैटरी का इस्तेमाल किया गया है, जो IP67 रेटेड है, मतलब पानी और धूल से पूरी तरह सुरक्षित। कंपनी क्लेम करती है Tork Kratos R range IDC के अनुसार 180 km तक है, लेकिन रियल-वर्ल्ड में:

  • Eco मोड: करीब 120 km
  • City मोड: करीब 100 km
  • Sport मोड: करीब 70 km

इसकी स्पीड सिर्फ 3.5 सेकंड में ही 0-40 km/h तक पहुँच जाती है जो की ट्रैफिक से निकलने के लिए काफी अच्छी है!

चार्जिंग : होम चार्जिंग (0-100%): फूल चार्ज होने में 4-5 घंटे का समय लगता है (कुछ सोर्स में 6-7 घंटे भी बताया गया है)। फास्ट चार्जिंग से 80% तक चार्ज होने में 60 मिनट का समय लगता है।

ब्रेकिंग: इसमे फ्रंट और रियर दोनों में डिस्क ब्रेक दिया गए हैं और वो भी CBS (कॉम्बाइंड ब्रेकिंग सिस्टम) के साथ।

(सोर्स: Smartprix, EVIndia.online, और पुराने रिव्यूज जैसे CarandBike से क्रॉस-चेक)

Tork Kratos R price 2026 और वैल्यू

2026 में Tork Kratos R की एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹1,49,999 से शुरू होती दिख रही है (कुछ प्लेटफॉर्म्स पर ₹1.50 लाख के आसपास)। यह पिछले सालों की तुलना में आकर्षक है, क्योंकि ऑफर्स और डिस्काउंट्स चलते रहते हैं।

उदाहरण के लिए, EMI ऑप्शन्स ₹4,799 से शुरू होते हैं (जैसा कि कुछ आर्टिकल्स में मेंशन है), लेकिन ये डाउन पेमेंट, टेन्योर और ब्याज पर डिपेंड करता है। FAME-II सब्सिडी और राज्य स्तर के इंसेंटिव्स भी मदद करते हैं।

अगर आप कंपेयर करेंगें तो यह Revolt, Okinawa या कुछ Ather 450X से कॉम्पिट करता है, खासकर रेंज और पावर के मामले में। लेकिन अगर आपको स्पोर्टी फील चाहिए, तो Kratos R आगे निकल जाती है।

Tork Kratos R features जो रोजाना काम आते हैं

Tork Kratos R 2026

Tork ने Kratos R को काफी प्रैक्टिकल बनाया है:

  • डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर – इसके डिस्प्ले में स्पीड, बैटरी, रेंज सब क्लियर दिखता है।
  • कनेक्टेड टेक – ऐप से नेविगेशन, लोकेशन ट्रैकिंग, और रिमोट एक्सेस किया जा सकता है।
  • रिवर्स मोड – इस मोड के जरिए आप आसान पार्किंग कर सकते है, खासकर शहरों में जहां स्पेस कम है।
  • राइडिंग मोड्स – इसमें Eco, City और Sport तीन रीडिंग मॉडस है (कुछ में Eco+ भी)।
  • अलॉय व्हील्स, LED लाइट्स, और चोरों से बचने के लिए एंटी-थेफ्ट अलार्म भी है।

मजेदार बात: कल्पना कीजिए की आपका दोस्त सुबह सुबह पेट्रोल पंप पर लाइन में खड़ा है, और आप घर पर चार्ज में लगाकर सो रहे है और सुबह उठते ही बाइक फुल चार्ज होकर चलने के लिए तैयार है। है नया कमाल की बात।

डिजाइन और राइडिंग एक्सपीरियंस

Tork electric bike 2026 का डिजाइन स्पोर्टी है, जिसमें ब्लैक्ड-आउट पार्ट्स, शार्प लाइन्स, और मस्कुलर स्टांस शामिल हैं। सीट हाइट 798 mm है, जो ज्यादातर राइडर्स के लिए परफेक्ट है। वजन भी बैलेंस्ड है, जो हैंडलिंग अच्छी रहती है।

रिव्यूज में लोगों ने कहा हैं कि इंस्टेंट टॉर्क की वजह से एक्सीलरेशन मजेदार लगता है और हाई स्पीड पर भी स्टेबिलिटी अच्छी है। शहर में तो यह कमाल है, कोई क्लच, कोई गियर शिफ्टिंग का झंझट नहीं।

Tork Kratos R charging time और मेंटेनेंस – रियल लाइफ में क्या?

Tork Kratos R 2026

इसका मेंटेनेंस कम है, जैसे कोई ऑयल चेंज नहीं, कोई क्लच प्लेट नहीं। सिर्फ बैटरी और मोटर का ख्याल रखिए बस। बैटरी और मोटर पर इसकी वारंटी 3 साल या 40,000 km (जो पहले आए) तक है ।

चार्जिंग के लिए घर का 15A सॉकेट काफी है। फूल चार्ज होने में 4-5 घंटे का समय लगता है और फास्ट चार्जर के साथ समय और भी कम हो जाता है।

क्यों चुनें Tork Kratos R 2026?

कम मेंटेनेस और दमदार लुक वाली इस बाइक को चुनने के और भी कारण है जैसे-

  • भारतीय कंपनी – लोकल सपोर्ट बेहतर होगा, पार्ट्स के लिए दिक्कत नहीं होगी।
  • अच्छी परफॉर्मेंस के साथ बेहतर रेंज।
  • अफोर्डेबल प्राइस में कमाल के फीचर्स मिल रहे हैं।
  • फ्यूचर-प्रूफ – इलेक्ट्रिक का दौर आ रहा है, अपडेटेड रहना जरूरी है।

अगर आपको भी पेट्रोल बाइक की फील चाहिए लेकिन बिना पेट्रोल के, तो यह ट्राय कर सकते हैं।

अंत में एक छोटी सी सलाह

अगर आप भी इस इलेक्ट्रिक दौर में कदम से कदम मिलकर चलना चाहते हैं तो Tork Kratos R 2026 के साथ जा सकते है। शानदार लुक और दमदार फीचर्स के साथ ये बाइक आपको भी स्पेशल फ़ील कराएगी। एक बार अपने नजदीकी शोरूम जाकर टेस्ट राइड जरूर लें, क्योंकि फील पर्सनल होती है। कीमतें शहर के हिसाब से बदलती है, इसलिए लोकल डीलर से कीमत चेक कर लें या ऑफिशियल साइट पर भी जा सकते हैं।   

Tork Kratos R 2026 न सिर्फ एक बाइक है, बल्कि एक स्मार्ट लाइफस्टाइल चॉइस है। क्या आप तैयार हैं, इस इलेक्ट्रिक रेवोल्यूशन का हिस्सा बनने को? कमेन्ट मे जरूर बताएं। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top