TVS iQube EV 2026: ₹1 लाख से शुरू! गरीबों के बजट में लॉन्च हुई India की No.1 Electric Scooter – 212 km Range + Smart Features

TVS iQube EV 2026

भाई, पेट्रोल की कीमतें आसमान छू रही हैं, और रोज़ का कम्यूटिंग खर्च बढ़ता जा रहा है। ऐसे में अगर कोई electric scooter बजट में आए, लंबी रेंज दे, स्मार्ट फीचर्स से लैस हो और शहर की गलियों में आराम से चले – तो वो TVS iQube EV 2026 है!

2026 में TVS ने iQube को और पावरफुल, स्मार्ट और अफोर्डेबल बनाया है। ये scooter पटना, दिल्ली, मुंबई जैसे शहरों में रोज़ के 50-100 km कम्यूट के लिए परफेक्ट है। चलिए, डिटेल में देखते हैं क्यों ये India की टॉप-selling EV scooter बनी हुई है।

Battery और Range

TVS iQube EV 2026 में कई बैटरी ऑप्शन्स हैं, ताकि आप ज़रूरत के हिसाब से चुन सको:

  • 2.2 kWh बैटरी – 94 km IDC रेंज (शहर में 70-80 km रियल)
  • 3.1 kWh बैटरी – 123 km IDC रेंज (बेस्ट वैल्यू फॉर मनी)
  • 3.5 kWh (S वेरिएंट) – 145 km IDC रेंज
  • 5.3 kWh (ST टॉप मॉडल) – 212 km IDC रेंज (लॉन्ग राइड्स के लिए कमाल!)

ये रेंज IDC टेस्ट के हिसाब से है, रियल में ट्रैफिक, वजन और स्पीड से 15-20% कम मिल सकती है, लेकिन फिर भी सबसे अच्छी कैटेगरी में है।

Charging और Battery Technology

  • बैटरी IP67 रेटेड है जो पानी और धूल से पूरी प्रोटेक्शन देती है।  (बारिश में टेंशन फ्री)
  • छोटी बैटरी (2.2 kWh) – 2 घंटे 45 मिनट में 0-80% तक चार्ज हो जाता है। 
  • बड़ी बैटरी (5.3 kWh) – 4 घंटे 18 मिनट में 0-80% चार्ज होता है। (नया 950W पोर्टेबल चार्जर)
  • घर पर नॉर्मल 5A सॉकेट से ओवरनाइट चार्ज करें और सुबह ऑफिस के लिए फुल!

रनिंग कॉस्ट सिर्फ ₹0.20-0.30/km है, जो पेट्रोल स्कूटर से 80% तक सस्ता है। 

Smart Features और Connected Technology

TVS iQube EV 2026

TVS iQube EV का SmartXonnect ऐप कमाल का है। जिसमे आप अपने मोबाईल को कनेक्ट कर रियल-टाइम नेविगेशन, बैटरी स्टेटस, राइड एनालिटिक्स, बैटरी लो अलर्ट, थेफ्ट अलर्ट और लोकेशन ट्रैकिंग कर सकते हैं। 

हाई-एंड वेरिएंट में 7-इंच TFT डिस्प्ले दिया गया है जिसमे  स्पीड, बैटरी स्टैटस, ट्रिप डिटेल्स सब एक जगह पर देख सकते हैं। वॉइस असिस्ट, पार्किंग असिस्ट, रिवर्स मोड – जैसे प्रीमियम फीचर्स शामिल किए गए हैं।

Ride Quality और Comfort

TVS iQube EV की लो सेंटर बैटरी 12-इंच व्हील्स को  बैलेंस्ड और स्टेबल राइड प्रदान करती है। अच्छी सस्पेंशन की वजह से स्पीड ब्रेकर पर झटका नहीं लगता। 

32 लीटर अंडर-सीट स्टोरेज काफी बड़ा है जिसमें  2 हेलमेट और डेली इस्तेमाल होने वाले समान आसानी से फिट या जाते हैं। 

सीट की हाइट 770 mm है जो iQube को लड़के-लड़कियां दोनों के लिए कम्फर्टेबल बनाते हैं। इसकी टॉप स्पीड 75-82 km/h है जो  शहरों के लिए तेज़ और सुरक्षित है।

Price और Market Positioning

एक्स-शोरूम प्राइस (2026 अपडेटेड):

  • बेस (2.2 kWh) – ₹1.07 लाख से शुरू
  • मिड (3.1-3.5 kWh) – ₹1.20-1.35 लाख
  • टॉप ST 5.3 kWh – ₹1.62 लाख तक

कुछ स्टेट्स में सब्सिडी + एक्सचेंज ऑफर से और सस्ता पड़ता है। मेंटेनेंस के नाम पर सालाना खर्च 2-3 हजार ही हैं। (नो ऑइल, नो सर्विस)

Final Verdict – क्या लेना चाहिए?

TVS iQube EV 2026

अगर आपको eco-friendly, स्मार्ट, लो-मेंटेनेंस और हाई-रेंज वाली EV scooter चाहिए जो बजट में फिट हो – तो TVS iQube EV 2026 सबसे स्मार्ट चॉइस है।

पटना जैसे शहर में जहां ट्रैफिक और पेट्रोल महंगा है, ये scooter रोज़ आपका भरपूर साथी निभाएगी।

कमेंट में बताइए की आप कौन सा वेरिएंट लेना चाहेंगे ?

अगर आपको इस आर्टिकल से थोड़ी भी मदद मिली हो तो शेयर जरूर करें !

FAQ - अकसर पूछे जाने वाले सवाल

TVS iQube की बैटरी कितने साल चलेगी?

Lithium-ion बैटरी IP67 रेटेड (पानी/धूल प्रूफ)। TVS 3-5 साल की वारंटी देता है। प्रॉपर यूज (20-80% चार्ज रखें) से 5-7 साल तक अच्छी रेंज मिलती है।

क्या TVS iQube EV के लिए लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन जरूरी है?

हाँ, इलेक्ट्रिक स्कूटर होने के बावजूद DL और रजिस्ट्रेशन जरूरी है। टॉप स्पीड 75-82 km/h है, इसलिए हाई-स्पीड EV कैटेगरी में आती है।

TVS iQube 2026 में कितना मेंटेनेंस लगता है?

बहुत कम! सालाना 2-3 हजार रुपये। नो ऑइल चेंज, नो क्लच/गियर। सिर्फ टायर, ब्रेक और बैटरी चेक – पेट्रोल स्कूटर से 70-80% सस्ता!

कौन सा वेरिएंट बेस्ट है बजट में?

Daily 50-70 km commute: 3.1 kWh (बेस्ट वैल्यू)
लंबी राइड्स: ST 5.3 kWh (212 km रेंज)
बजट टाइट: 2.2 kWh (₹1 लाख से शुरू)

TVS iQube EV 2026 को ऑनलाइन कैसे बुक कर सकते हैं?

TVS की ऑफिशियल वेबसाइट से ₹5000 बुकिंग अमाउंट देकर ऑनलाइन बुक कर सकते हो। डीलरशिप पर भी उपलब्ध।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top