लो बजट के लिए है बेस्ट, ₹60K में Zelio X Men Plus 2026 देगा 120Km का रेंज और वो भी बिना लाइसेंस!
आज के पश्चिमी एशियाई झगड़ों के कारण जहां आज पेट्रोल की कीमत मे उछाल आया है, वही एक स्कूटर जो की इलेक्ट्रिक है, आपको एक चार्ज मे 120 km की रेंज दे रहा है, वो भी सिर्फ ₹60,000 में। सुनकर कर हैरानी हुई ना और नहीं हुई तो अब होगी क्योंकि इसमें लाइसेंस की जरूरत नहीं होगी। EV मार्केट में हलचल मचाने वाला ये कमाल है Zelio E-Mobility के Zelio X Men Plus 2026 का, जो खास कर की उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो पेट्रोल खर्च से परेशान हैं, रोजाना 20-40 km का सफर करते है और लाइसेंस/RTO के झंझट से बचना चाहते हैं।
अब सवाल है? क्या यह सच में इतना अच्छा है या सिर्फ मार्केटिंग का खेल? इस लेख में हम आपको पूरा सच बताने की कोशिश करेंगे बिना घुमाए, तो चलिए शुरू करते हैं। ।
Zelio X Men Plus 2026 Price in India
Zelio X Men plus launch 2026 में Zelio ने इस स्कूटर को एकदम budget segment में रखा है। जहां तक इसकी कीमत की बात है, इसका Ex-showroom कीमत लगभग ₹60,000 है। जो वाकई में लोगों की बजट को ध्यान में रख कर बनाया गया है। इसकी on-road price ₹63,000 – ₹95,000 तक हो सकती है, जो की इसके अलग अलग वेरीनट्स पर निर्भर करती है। कंपनी ने ग्राहक का पूरी तरह से ध्यान रखते हुए EMI ऑप्शन भी दिए हैं, जो लगभग ₹2,000/महीना से शुरू हो सकती है।
जब हम पेट्रोल स्कूटर लेते हैं तो 2-3 साल में ही लगभग ₹40–60 हजार पेट्रोल पर ही खर्च हो जाते है, जबकि EV पर हम वही पैसे बचा सकते हैं। पेरफ़ॉर्मेंस के लिए भी ये आपको निराश नहीं करेगी।
Zelio X Men plus battery, Range & Real Performance
किसी भी EV की जान उसकी बैटरी होती है जिससे वाहन को शक्ति मिलती है। Zelio X-Men Plus में बैटरी दो प्रकार के वेरीनट्स के साथ आती है, जो स्कूटर को शक्ति प्रदान करती है :
Battery Options:
- Lead Acid – जो की सस्ता लेकिन भारी होता है ।
- Lithium-ion – जो की महंगा ,लेकिन काफी प्रभावी होता है।
Range : रेंज की बात करें तो Zelio X-Men Plus में कंपनी द्वारा IDC द्वारा क्लैम रेंज लगभग 100–120 km है, जो की वास्तविक दुनिया में थोड़ी कम हो सकती है। जो राइडर के चलाने के स्टाइल, रोड कंडीशन और बैटरी टाइप पर निर्भर करती है । दोनो बैटरी वेरीनट्स की रेंज है :
- Lithium-ion बैटरी में 90–110 km की रेंज
- Lead-acid बैटरी में 60–80 km तक की रेंज
सीधी बात करें तो अगर आपका बजट allow करे, तो Lithium-ion variant ही लें, क्योंकि ये हल्की होती है, ज्यादा रेंज देती है और चार्जिंग में भी फास्ट होती है। (सोर्स : TheTimes of India)
Zelio X Men plus charging time
चूंकि ये इलेक्ट्रिक स्कूटर है इसलिए इसमें चार्जिंग की जरूरत होती है। X-Men Plus को घर पर आसानी से चार्ज कर सकते है। दोनो बैटरी वेरीनट्स की चार्जिंग टाइम भी अलग है जो इस प्रकार है:
- Lithium-ion: इस बैटरी को चार्ज होने में 4–5 घंटे लगते है, जबकि
- Lead-acid बैटरी को चार्ज होने में 7–10 घंटे का समय लगता है।
माना की समय लगता है लेकिन इससे अच्छी बात और क्या होगी की जैसे आप रात में मोबाइल चार्ज करते हो, यह स्कूटर भी वैसे ही फुल चार्ज हो जाएगा और आप बिना किसी झंझट के टॉप स्पीड के साथ अपने ऑफिस जा सकते हैं।
Top Speed & License Rules
X-Men Plus की टॉप स्पीड 25 km/h है और यही वो खासियत है जिसकी वजह से आपको सड़क पर किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। मतलब की :
- Driving license की जरूरत नहीं पड़ती।
- RTO registration की भी जरूरत नहीं है।
Zelio का यह स्कूटर low-speed electric scooter की category में आता है, इसलिए यह beginner friendly है। किसी भी उम्र के लोग इसे आसानी से चल सकते है। खासकर की टीनएजर्स, कॉलेज जाने वाले स्टूडेंट्स और बड़े बुजुर्ग भी इसका और इसके फीचर्स का इस्तेमाल बिना किसी चिंता के कर सकते है।
Zelio 2026 variant features & Technology (Real-Life Use)
जहां इलेक्ट्रिक वाहन पर्यावरण के लिए सबसे बेहतर विकल्प है, वहीं इसके टेक्नॉलजी की मदद से आपको की ऐसी सुविधा मिलने वाली है जो आपके सफर को और आसान बनाएगी। Zelio ने इस स्कूटर में basic लेकिन useful फीचर्स दिए हैं। जैसे:
- Digital display : इसमें आप स्पीड , टाइम , बैटरी स्टैटस के साथ और कई चीजों का स्टैटस चेक कर सकते हैं।
- Reverse gear : अगर आप शहरों की तंग गलियों मे फंस जाते है तो ये फीचर आपके बहुत काम आने वाला है।
- USB charging port : इस फीचर की वजह से कम से कम आपको फोन हमेशा ऑन रहेगा।
- Anti-theft alarm : पार्किंग एरिया दूर है और आपको बार बार स्कूटर की चिंता होती है, तो कोई बात नहीं Anti-theft alarm जैसे फीचर से आपकी security tension भी कम हो जाएगी।
- Central locking : आसान भाषा में बताऊँ तो इस फीचर में आप स्कूटर के सारे लॉक एक क्लिक में ही लॉक कर सकते है।
- LED lights : एलईडी लाइट आपकी स्कूटर की सुंदरता को तो बढ़ते ही हैं, साथ ही आपके शाम के सफर जो मजेदार बनाते है।
- Keyless start : इसमें कीलेस स्टार्ट का भी ऑप्शन है जिसमें आपको सिर्फ रीमोट को गाड़ी के पास लाना होता हो और गाड़ी उसे पहचान लेती है और सिर्फ बटन दबाओ और गाड़ी स्टार्ट ।
इसके अलावा भी और फीचर्स दिए गए हैं जो आपको इस मॉडल में देखने को मिलेंगे, जो रीडिंग के दौरान आपको कॉमफ़र्ट महसूस कराएगी। लेकिन कुछ फीचर्स, वेरिएंट के अनुसार बदल सकते हैं। (सोर्स : The Times of India, Times Drive)
Zelio X Men plus specifications
Design & 2026 Updates
2026 के लॉन्च में, अपने नए स्पोर्टी डिजाइन की वजह से इस स्कूटर को एक fresh facelift मिला है। रेयर में अपग्रेटेड 10 से 12 इंच के बड़े अलॉय व्हील है। यह स्कूटी चार रंगों में उपलब्ध है:
- Black
- White
- Blue
- Grey
हालांकि ये लो बजट सेगमेंट वाला स्कूटर है लेकिन अपने स्पोर्टी लुक और कलर ऑप्शन की वजह से प्रीमियम फ़ील प्रदान करता है।
Suspension, Brakes & Comfort
गाड़ी चलते समय बलेन्स और कम्फर्ट बहुत जरूरी है। इसके सामने Telescopic सस्पेन्शन और पीछे के टायर में Dual shock absorber सस्पेन्शन दिया गया है, ताकि हर रास्ते में आपको कम्फर्ट मिले। वहीं बात करें ब्रेकस की तो सामने Disc ब्रेक और पीछे ड्रम ब्रेक दिया गया है।
कम स्पीड होने के कारण इसकी स्थिरता बनी रहती है जो शहरी रास्तों के लिए आरामदायक है । लेकिन ये हाइवै में इस्तेमाल के लिए नहीं बना है।
Weight, Load & Practical Use
गाड़ी की स्थिरता गाड़ी के वजन पर भी निर्भर करती है। इसलिए Zelio X-Men Plus electric scooter का वजन: 80 kg का है , जो करीब 180 kg तक का वजन सहन कर सकता है। मतलब की 2 लोग इस पर आसानी से बैठ सकते है वो भी रोजमर्रा के समान के साथ।
Zelio X Men plus electric scooter के लाभ और हानि
दुनिया में कुछ भी परफेक्ट नहीं होता । इसी के साथ इस स्कूटर में भी बहुत सी चीजें अच्छी है लेकिन उसकी भी कुछ सीमाएं हैं। जैसे :
लाभ :
- 60000 की कीमत वाला ये स्कूटर बहुत सस्ता है।
- इसमें लाइसेंस की भी जरूरत नहीं होती।
- इलेक्ट्रिक होने के कारण low running cost है ।
- हेवी पार्ट्स ना होने की वजह से maintenance भी कम है ।
- किसी भी उम्र के लोग इसे चला सकते हैं जैसे स्कूल या कॉलेज स्टूडेंट्स।
हानि :
- इसकी टॉप स्पीड सिर्फ 25 km/h है जो की काफी कम है।
- ये हाइवै के लिए नहीं बना है।
- Lead-acid बैटरी वाली variant बैटरी की वजह से काफी भारी हो जाती है।
Zelio X-Men plus scooter को प्रैक्टिकल यूस के लिए बनाया गया है ना की परफॉरमेंस के लिए।
किसे खरीदना चाहिए?
यह सबसे बड़ा सवाल है क्योंकि यह आपके जरूरत और इस्तेमाल करने के तरीके पर निर्भर करता है की कोई प्रोडक्ट आपके लिए कितना सही या परफेक्ट है। यहाँ इसके कुछ लाभ और नुकसान दिए गए है :
किसके लिए परफेक्ट है:
- कॉलेज जाने वाले स्टूडेंट्स के लिए।
- जो लोग डेली 10–40 km का सफर करते है।
- Delivery jobs के लिए।
- कम बजट वाले ग्राहकों के लिए।
किसके लिए नहीं है:
- जिन लोगों को हाई स्पीड पसंद है।
- जो लोग ज्यादा हाइवै का सफर करते हैं।
- लंबी दूरी तय करने वाले ग्राहक के लिए।
अगर आपका रोज़ाना का सफर शहर तक सीमित है या आप ऑफिस आने जाने के लिए कोई स्कूटर ढूंढ रहे हैं, तो ये आपके लिए एकदम परफेक्ट है।
Competitor Comparison
कम्पैरिसन की बात करें तो इस प्राइस रेंज में काम्पिटिशन ज्यादा नहीं है, लेकिन low-speed EV segment में कुछ options जरूर हैं। दूसरे या तो महंगे हैं या कम रेंज वाले हैं, जिसमें Zelio X-Men Plus सस्ता और ज्यादा range वाला है। इसलिए यह स्कूटर scooter value for money category में strong है।
Zelio electric scooter से संबंधित और जानना है तो ये भी पढ़ें : Zelio Electric Scooter Price 2026: ₹49,500 में 120km रेंज? सच या झूठ? पूरी डिटेल्स यहां
निष्कर्ष
Zelio X Men Plus 2026 का लॉन्च कोई बड़ा बदलाव लेकर नहीं आया है, बल्कि यह कम बजट वाले ग्राहकों के लिए एक स्मार्ट सोल्यूशंस है। अगर आप :
- पेट्रोल के खर्च से परेशान हो चुके हैं
- रोज़ाना शहर भर ही सफर करते है।
- कम बजट में अच्छा स्कूटर चाहते है।
तो ये स्कूटर आपका हो सकता है। ये स्कूटर low budget segment वाला जरूर है, लेकिन कुछ चुनिंदा फीचर को छोड़ कर इसमें वो सारी बेसिक फीचर है जो एक साधारण इलेक्ट्रिक स्कूटर में चाहिए । यह ज्यादा काम करने के लिए बना है। अगर आप एक ऐसा EV ढूंढ रहे हैं, जो सस्ता हो, भरोसेमंद हो और रोजमर्रा के काम में काम आए। तो Zelio X-Men Plus 2026 जरूर से आपके शॉर्टलिस्ट में होना चाहिए।
लेकिन याद रखें, यह speed के लिए नहीं, smart savings के लिए बना है। ऐसे ही इलेक्ट्रिक व्हीकल से जुड़ी जानकारी के लिए हमसे जुड़ें रहें और शेयर जरूर करें।
FAQ
क्या Zelio X-Men Plus 2026 के लिए लाइसेंस जरूरी है?
नहीं, इसकी टॉप स्पीड 25 km/h है, इसलिए लाइसेंस की जरूरत नहीं।
इसकी असली रेंज कितनी है?
कंपनी 120 km क्लैम करती है, लेकिन real-world में 90–110 km (Lithium variant) मिलती है।
चार्ज होने में कितना समय लगता है?
Zelio X-Men Plus में Lithium-ion बैटरी को चार्ज होने में 4–5 घंटे लगते हैं और Lead-acid बैटरी को 7–10 घंटे का समय लगता है।
क्या यह 2 लोगों के लिए सही है?
इसकी load capacity 180 kg है, तो हाँ ये 2 लोगों के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।
क्या यह scooter daily use के लिए अच्छा है?
हाँ, अगर आप ऑफिस या स्कूल कॉलेज जैसी सीमित दूरी रोज़ाना तय करते है तो ये स्कूटर खासकर 10–40 km डेली ट्रैवल के लिए परफेक्ट आइडल है।