पुलिस भी रास्ता छोड़ेगी..Okaya Freedum: फीचर्स वाला सबसे सस्ता स्कूटर

परिवर्तन दुनिया का सबसे बड़ा नियम है। जिस प्रकार लोग पर्यावरण के प्रति जागरूक हो रहे हैं और इसे बचाने के नए विकल्प तलाश रहे हैं, ऐसे में हाल के वर्षों में लोगों का रुझान इलेक्ट्रिक व्हीकल की ओर बढ़ा है। इससे इलेक्ट्रिक व्हीकल की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है।
अगर आप भी सस्ती, पर्यावरण के अनुकूल और दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर ढूंढ रहे हैं, तो ओकाया फ्रीडम (Okaya Freedum) आपके लिए बेहतरीन विकल्प है। सस्ती कीमत और जबरदस्त फीचर्स के साथ यह आपको 70 किलोमीटर रेंज प्रदान करता है और सबसे बड़ी बात है कि इस स्कूटर में लाइसेंस की जरूरत नहीं पड़ती। तो चलिए देखते हैं इसकी कीमत और इसके सारे फीचर्स आज की इस लेख में . . .
Table of Contents
क्या है ओकाया फ्रीडम?
ओकाया फ्रीडम एक इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जो किफायती और पर्यावरण के अनुकूल है। ओकाया इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी ने लांच किया है। भारत में ओकाया ने मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए इसे उन लोगों के लिए डिजाइन किया है जो कम बजट में दमदार फीचर्स के साथ सबसे सस्ता स्कूटर चाहते हैं।
इसमें 1.44kWh बैटरी (लिथियम फेरो फॉस्फेट बैटरी) है, जो पोर्टेबल है और इसे आसानी से निकाला या लगाया जा सकता है। ओकाया फ्रीडम को चार्ज होने में 5 से 6 घंटे लगते हैं और फुल चार्ज में यह 70 किलोमीटर की रेंज देता है। इसका स्टाइलिश डिजाइन, LED हेडलाइट, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, रिमोट स्टार्ट स्कूटर, और एंटी थेफ्ट अलार्म जैसे फीचर्स इसे आकर्षक बनाते हैं। इसकी टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा है और सबसे बड़ी बात है इसे चलाने के लिए लाइसेंस की जरूरत नहीं पड़ती।
ओकाया फ्रीडम की मुख्य विशेषताएं

Okaya Freedum एक किफायती और कई फीचर से लेस है, जो कम कीमत पर आपको ऐसे फीचर्स प्रदान कर रही है जो सिर्फ प्रीमियम में देखने को मिलती है। इसकी विशेषताएं इस प्रकार है:
- बैटरी और रेंज: इसमें 1.44kWh बैटरी (लिथियम फेरो फॉस्फेट बैटरी) है, जो पोर्टेबल है। जिसे आप अपनी सुविधा के अनुसार निकाल या लगा सकते हैं। पोर्टेबल बैटरी का एक बड़ा फायदा यह है कि आप इसे घर पर भी आसानी से चार्ज कर सकते हैं। सिंगल चार्ज पर यह आपको70 किमी की रेंज प्रदान करता है।, जो इसे रोजमर्रा के उपयोग के लिए काफी है।
- चार्जिंग टाइम: इसे फुल चार्ज होने में 5-6 घंटे चार्जिंग का समय लगता है। हालांकि इसमें फास्ट चार्ज नहीं है लेकिन स्टैंडर्ड चार्जर ही इसके लिए पर्याप्त है। रात के समय चार्ज पर लगाइए और सुबह आपका स्कूटर तैयार है।
- स्पीड और परफॉर्मेंस: ओकाया फ्रीडम में 250 वाट का BLDC मोटर लगा हुआ है जो की 25 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड देता है। चूंकि यह काम स्पीड वाला स्कूटर है, इसलिए इसे लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं पड़ती। मोटर पर कंपनी 2 साल के वारंटी भी दे रही है।
- डिजाइन और कंफर्ट: इसका स्लीक डिजाइन इस स्कूटर को कंफर्ट बनता है, जो शहर की तंग गलियों में और भीड़ भाड़ वाली जगह में आसानी से निकलने में मदद करता है। इसकी आरामदायक सीट और मजबूत सस्पेंशन इसे आरामदायक बनती है।
- अतिरिक्त फीचर्स: अन्य फीचर्स में LED हैडलाइट्स, टेल लाइट्स, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, रिमोट स्टार्ट, एंटी थीफ अलार्म, सेंट्रल लॉकिंग, रिवर्स असिस्ट मोड, अंदर सेट स्टोरेज और USB चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स शामिल है जो इस स्कूटर को आधुनिक और यूजर फ्रेंडली बनाते हैं।
ओकाया फ्रीडम की कीमत 2025

ओकाया फ्रीडम की कीमत 43,000 से 50,000 रुपये के बीच है, जो वेरिएंट और डीलर पर निर्भर करती है। वर्तमान में इस पर 6999 का डिस्काउंट भी चल रहा है जो इसे और भी किफायती बनता है। इलेक्ट्रिक वाहनों पर सरकार की सब्सिडी और राज्य स्तर की छूट इसकी कीमत को और भी कम कर सकती है।
इस पर फाइनेंस प्लान और EMI की सुविधा भी उपलब्ध है। फाइनेंस प्लान के तहत आप 9.7% ब्याज दर पर 32 महीने के फाइनेंस प्लान के साथ इसे 1,281 रुपये की मासिक EMI पर भी खरीद सकते हैं। यह स्कूटर के कीमत को और भी बजट-फ्रेंडली बनाता है। दिल्ली, मुंबई, और पटना जैसे शहरों में ओकाया फ्रीडम स्कूटर आसानी से उपलब्ध है। जहां आप अपनी नजदीकी शोरूम मे इसका प्राइस चेक कर सकते हैं।
ओकाया फ्रीडम Vs अन्य स्कूटर

आइए इसे दूसरे स्कूटरों से तुलना करके देखते हैं कि यह किस प्रकार से सस्ता और फीचर पैक विकल्प है।
स्कूटर | कीमत (₹) | रेंज (किमी) | टॉप स्पीड (किमी/घंटा) | खास फीचर |
---|---|---|---|---|
ओकाया फ्रीडम | 43,000-50,000 | 70-100 | 25 | बिना लाइसेंस, LED लाइट्स |
ओला S1 | 80,000-1,00,000 | 120-180 | 90 | स्मार्ट कनेक्टिविटी |
TVS iQube | 1,00,000-1,20,000 | 100-145 | 78 | डिजिटल डैशबोर्ड |
बजाज चेतक | 1,15,000-1,50,000 | 95-120 | 70 | रेट्रो डिज़ाइन |
- कीमत: अन्य स्कूटरों की तुलना में ओकाया फ्रीडम सबसे से सस्ती और किफायती है।
- रेंज: भले ही Ola और TVS की रेंज ज्यादा हो, लेकिन ऑफिस आने-जाने के लिए और शहर मे लोकल घूमने के लिए पर्याप्त है।
- फीचर्स: दूसरों के मुकाबले ओकाया में बेसिक स्मार्ट फीचर्स है जो कीमत के हिसाब से सही है।
- डिजाइन: बजाज चेतक का रेट्रो डिजाइन आकर्षक है, लेकिन ओकाया फ्रीडम का साधारण और प्रैक्टिकल डिजाइन इसे उपयोगी बनाता है।
ओकाया फ्रीडम कहां से खरीदें

आप इस स्कूटर को ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से खरीद सकते हैं। ऑनलाइन खरीदने के लिए आप Amazon, Flipkart या Okaya के आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। दिल्ली, मुंबई, पटना जैसे शहरों में ओकाया का अधिकृत डीलरशिप उपलब्ध है, ऑफलाइन खरीदने के लिए ओकाया का वेबसाइट में जाकर अपने नजदीकी डीलर की जानकारी ले सकते हैं और डीलर से डिस्काउंट और फाइनेंस के ऑफर भी पूछ सकते हैं।
यूजर रिव्यू और अनुभव

ऑनलाइन रिव्यू और X-पोस्ट्स के आधार पर यूजरस् ने ओकाय फ्रीडम को सस्ती कीमत और 70 किलोमीटर की रेंज के लिए सराहा है। कई यूजर्स को उसकी LED लाइट्स, डिजिटल डिसप्ले और बिना लाइसेंस चलाने की सुविधा जैसे फीचर्स पसंद आए हैं। जबकि कुछ यूजर्स ने सर्विस नेटवर्क की कमी और चार्जिंग टाइम को नुकसान बताया। कुल मिलाकर देखा जाए तो बजट में अच्छा स्कूटर चाहने वालों के लिए यह बहुत बढ़िया है।
निष्कर्ष

ओकाया फ्रीडम सस्ता, पर्यावरण अनुकूल और फीचर पैकड विकल्प है। इसकी पोर्टेबल बैटरी, 70 किलोमीटर की रेंज, कम कीमत और बिना लाइसेंस की सुविधा जैसे फीचर्स इसे 2025 में बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर बनती है। इसके बाद बाकी फीचर्स जैसे LED लाइट्स, डिजिटल डिस्पले और स्मार्ट फीचर्स जैसे फायदे इसे और आधुनिक बनाते हैं। अगर आप भी कम बजट में दमदार स्कूटी चाहते हैं, तो ओकाय फ्रीडम आपके लिए बेस्ट है। आज ही अपनी नजदीक डीलर से संपर्क करें या ऑनलाइन आर्डर करें।
FAQ - अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
सबसे कम कीमत वाली इलेक्ट्रिक स्कूटर कौन सी है?
सबसे सस्ता स्कूटर ओकाया फ्रीडम है। इसकी कीमत 43,000 से 50,000 के करीब है। शानदार फीचर्स के साथ यह भारत का सबसे सस्ता स्कूटर है। FAME-II और राज्य-स्तरीय सब्सिडी लागू होने पर इसकी कीमत और भी सस्ती हो जाती है।
क्या ओकाया एक अच्छी कंपनी है?
हाँ, ओकाय अच्छी कॉम्पनी है। ग्लासडोर पर 24 कंपनी समीक्षा किया गया , तो पाया गया की ओकाया की कर्मचारी रेटिंग 5 में से 3.7 स्टार है, जिससे पता चलता है कि अधिकांश कर्मचारियों का कार्य अनुभव वहां अच्छा रहा है। (ग्लासडोर मुख्य रूप से एक कंपनी रिव्यू और जॉब सर्च वेबसाइट है, जो कर्मचारियों को कंपनियों, नौकरियों, और कार्यस्थल के माहौल के बारे में जानकारी प्रदान करता है।
ओकाया कंपनी की बैटरी कितने की है?
ओकाय मे 160 Ah का बैटरी लगा है, जिसका मॉडल OPJT 19036 है। इसे अनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से खरीद जा सकता है। इसकी अनलाइन कीमत 14,000 से 16,000 के बीच हो सकती है।
ओका फ्रीडम स्कूटर का माइलेज कितना होता है?
ओकाय फ़्रीडम मे 1.44 KWH की बैटरी लागि है। जो फुल चार्ज मे 70 किमी तक की माइलेज देती है। लोकल मे घूमने के लिए काफी है।