Types of Electric Vehicles Chargers (2026): 99% EV Users को नहीं पता, लेकिन आप जरूर जानिए!
2026 में इलेक्ट्रिक वाहन की बढ़ती डिमांड के साथ साथ चार्जिंग सोल्यूशंस भी लोगों की दिक्कत बना हुआ है। उन्हें समझ ही नहीं आ रहा है, उसे चार्ज कैसे करेंगे? किस चार्जर का उपयोग करे? यहीं से शुरू होती है असली कहानी “Types of Electric Vehicles Chargers” की।
बहुत से लोग सोचते हैं कि EV charger बस एक प्लग होता है और सभी लगभग समान होते हैं। लेकिन असल में चार्जर के कई प्रकार होते हैं, उनकी स्पीड अलग होती है, कनेक्टर अलग होते हैं और अलग‑अलग परिस्थितियों में उपयोग भी अलग होता है।
इस लेख में हम EV chargers के सभी प्रमुख प्रकार आसान भाषा में समझने का प्रयास करेंगे। घर के चार्जर से लेकर ultra‑fast highway chargers तक। साथ ही समझेंगे कि भारत में कौन‑सा charger सबसे ज्यादा उपयोग होता है और आपको कौन‑सा चुनना चाहिए।
Table of Contents
Electric Vehicle Charging कैसे काम करती है?
पेट्रोल व्हीकल मे पेट्रोल 2 मिनट में भर जाता है जो की आसान प्रक्रिया है, लेकिन electric vehicle charging में electricity को बैटरी में धीरे धीरे भरा जाता है, जिसमें समय लगता है।
EV की बैटरी DC (direct current) पर चलती है, लेकिन हमारे घरों में जो बिजली है, वो AC (Alternative current) होती है। जब हम अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल को चार्ज में लगाते है, तो गाड़ी में लगा onboard charger AC को DC मे कन्वर्ट करता है, तब जा कर EV चार्ज होती है।
Fastcharger में charger बैटरी को सीधे DC सप्लाई देते है, इसलिए fastchargers ज्यादा तेज़ होते हैं।
Types of Electric Vehicles Chargers कितने होते हैं?
EV chargers को मुख्य रूप से तीन प्रकार के होते है:
- Level 1 Charger
- Level 2 Charger
- Level 3 Charger (DC Fast Charger)
इसके अलावा इन्हें Slow, Fast, Rapid और Ultra‑Rapid chargers भी कहा जाता है। आइए इन्हें एक‑एक करके समझते हैं।
Level 1 Charger (Slow Charging) क्या होता है?
यह बेसिक चार्जिंग का सबसे बेस्ट तरीका है। खास बात है की यह नॉर्मल 3-pin wall सॉकेट से काम कर सकता है। इस चार्जर की मुख्य विशेषताएं इस प्रकार है:
- घर के साधारण socket से charging किया जा सकता है।
- installation cost लगभग zero होता है।
- overnight charging के लिए best है।
- लगभग 15–20 घंटे में full charge हो जाता है।
अगर आपका रोजाना का आवागमन 20–40 km का है तो ये चार्जर आपके लिए पर्याप्त है। लेकिन लंबी दूरी के लिए यह slow पड़ सकता है।
Level 2 Charger (Fast Charging) क्या होता है?
Level 2 charger आज के समय में चार्जिंग करने के लिए सबसे ज्यादा प्रयोग किया जाता है। जो की 240V supply पर काम करता है और wallbox के रूप में install किया जाता है। इसकी मुख्य विशेषताएँ हैं:
- इससे 5 से 8 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है।
- इसे घर और ऑफिस दोनों जगह यूज़ किया जा सकता है।
- इस चार्जर से चार्जिंग बैटरी फ़्रेंडली भी है।
- जो लोग डेली EV यूज़ करते हैं उनके लिए परफेक्ट है।
अगर आप रोज EV चलाते हैं, तो Level 2 charger सबसे बेहतर है।
Level 3 Charger (DC Fast Charger) क्या होता है?
Level 3 charger को DC fast charger भी कहा जाता है। यह सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशनों और हाइवै पर सबसे ज्यादा उपयोग होता है। इसकी मुख्य विशेषताएँ हैं:
- इससे लगभग 20–60 मिनट में 80% तक चार्ज हो जाता है।
- लंबी दूरी की यात्रा के लिया बेस्ट है।
- इसमें हाई पॉवर चार्जिंग टेक्नॉलजी है। जिसके कारण डायरेक्ट बैटरी चार्ज होता है।
यह चार्जर फास्ट जरूर होता है, लेकिन रोज‑रोज इसका उपयोग करना सही नहीं है।
Slow, Fast, Rapid और Ultra‑Rapid Chargers में क्या फर्क होता है?
EV चार्जर्स को power output के आधार पर चार categories में बाँटा जाता है:
| Charger Type | Power Output | Charging Use Case | कहाँ उपयोग होता है | किसके लिए best |
|---|---|---|---|---|
| Slow Charger | लगभग 3 kW तक | Overnight charging | घर, emergency backup charging | Daily slow charging / basic setup |
| Fast Charger | 7 kW – 22 kW | Regular home और office charging | Homes, apartments, workplaces | Most EV owners के लिए ideal |
| Rapid Charger | लगभग 50 kW | Long-distance fast charging | Highways, public charging stations | Travel charging |
| Ultra-Rapid Charger | 100 kW – 350 kW | Ultra-fast charging | Premium EV charging hubs | Luxury / long-range EV users |
ये थे Types of Chargers for Electric Vehicles in India, लेकिन हर EV इतनी high-speed charging support नहीं करती, इसलिए charger चुनने से पहले हमेशा अपनी EV की onboard charging capacity जरूर check करें।
AC Charger और DC Charger में क्या अंतर होता है?
EV charging समझने के लिए यह फर्क जानना बेहद जरूरी है ताकि अपने EV के लिए बेहतर चार्जर लिया जा सके।
AC charging:
- home charging में इसका उपयोग होता है।
- इसका onboard charger AC को DC में convert करता है।
- इसकी चार्जिंग स्पीड स्लो होती है।
DC charging:
- इसमें बैटरी डायरेक्ट चार्ज होती है।
- इसका उपयोग फास्ट चार्जिंग स्टेशनों में होता है।
- high efficiency charging जो बैटरी को तेज़ और कम ऊर्जा नुकसान के साथ बैटरी को जल्दी चार्ज करती है।
इसी वजह से DC charger हमेशा तेज़ होता है। अगर बात करें की AC vs DC Charging में कौन बेहतर है? तो दोनों का अपना महत्व है, सरल शब्दों में समझें तो ,
- रोजाना उपयोग के लिए AC charging बेहतर रहती है।
- लंबी दूरी और जल्दी चार्ज करने के लिए DC fast charging बेहतर रहती है।
India में सबसे ज्यादा उपयोग होने वाले EV Chargers कौन‑से हैं?
भारत में EV charging के लिए सबसे ज्यादा उपयोग होने वाले chargers हैं:
- Level 1 home charger (AC)
सामान्य 3-pin socket से काम करता है और यह लगभग सभी electric vehicles के साथ basic charging solution के रूप में दिया जाता है। यह overnight charging और कम दूरी चलने वाले users के लिए उपयुक्त माना जाता है।
- Level 2 wallbox charger (AC)
Level 2 wallbox charger fast AC charging solution होता है, जिसे घर या ऑफिस में install किया जाता है। यह daily EV users के लिए practical और battery-friendly charging option माना जाता है।
- CCS2 fast charger (DC)
CCS2 connector वर्तमान में भारत का सबसे common fast charging standard बन चुका है। जो ज्यादातर हाइवै में देखने को मिलते हैं।
EV Charging Connectors के प्रकार (2026 Guide)
EV चार्जिंग connectors पर भी निर्भर करते है जिससे पता चलता है की आपका EV किस चार्जर से चार्ज हो सकता है। EV chargers में connector type बहुत महत्वपूर्ण होते है। कुछ मुख्य connector types हैं:
- Type 1 connector
- Type 2 connector
- CCS connector
- CHAdeMO connector
- GB/T connector
अलग-अलग EV charging connectors का उपयोग region (देश/क्षेत्र) और vehicle type (electric car, scooter या commercial EV) के अनुसार अलग-अलग होता है।
Type 1 Connector क्या होता है?
Type 1 connector पुराने electric vehicles में ज्यादा उपयोग होता था। यह सामान्यतः 7kW AC charging support करता है। आजकल के modern EVs में इसका उपयोग कम हो चुका है।
Type 2 Connector क्यों popular है?
Type 2 connector यूरोप और भारत में बड़े पैमाने पर standard AC चार्जिंग के रूप में इस्तेमाल हो रहा है। इसके कुछ खास और महत्वपूर्ण कारण इस प्रकार हैं:
- यह higher charging support करता है।
- इसकी public charging compatibility अच्छी है।
- इसमें modern EV support भी है।
इस connector को future‑ready भी माना जाता है।
CCS Connector क्या होता है?
आज सभी को फास्ट चार्जिंग चाहिए, इसलिए CCS (Combined Charging System) आज के समय का सबसे महत्वपूर्ण EV fast charging connector है। यह AC और DC दोनों charging support करता है। इसकी मुख्य विशेषताएँ हैं:
- यह fast charging support करता है।
- इसकी 350kW तक की क्षमता है।
- India और Europe में इसे standard charging माना गया है।
India में CCS2 connector fast charging के लिए standard बन चुका है और Bureau of Indian Standards की EV charging guidelines में भी इसका समर्थन किया गया है। अगर आप नई electric car या EV खरीद रहे हैं, तो जांच लें की उसमें CCS support होना चाहिए।
CHAdeMO Connector क्या होता है?
CHAdeMO connector मुख्य रूप से Japanese EVs में उपयोग होता था। आज इसकी popularity धीरे‑धीरे कम हो रही है क्योंकि CCS standard तेजी से बढ़ रहा है।
GB/T Connector कहाँ उपयोग होता है?
GB/T connector चीन का standard EV connector है, जो ज्यादातर Chinese vehicles में उपयोग होता है। भारत में इसका उपयोग बहुत कम होता है।
Home Charging vs Public Charging – कौन बेहतर है?
दोनो का अपना विशेष महत्व है। दोनों का उपयोग अलग परिस्थितियों में किया जाता है। जैसे:
Home charging:
- घर में चार्ज करना ज्यादा आसान और सुविधाजनक होता है।
- चार्जिंग स्टेशन की अपेक्षा खर्च कम होता है।
- बैटरी के लिए भी अच्छी है।
Public charging:
- इसमें चार्जिंग फास्ट होती है।
- अगर आप लंबी यात्रा करते है तो सफर के लिए बेहतरीन है।
- emergency चार्जिंग solution है।
सही रणनीति यही होनी चाहिए कि रोज home charging करें और सफर के समय public charging उपयोग करें।
Best Charging Strategy क्या होनी चाहिए?
EV की battery life बेहतर बनाए रखने और charging cost कम रखने के लिए सही charging strategy अपनाना जरूरी होता है।
सबसे बेहतर strategy यह मानी जाती है:
- रोजाना उपयोग के लिए घर पर AC charging (Level 1 या Level 2) करें।
- लंबी यात्रा के दौरान ही DC fast charging का उपयोग करें।
- battery को बार-बार 0% से 100% तक चार्ज करने से बचें।
- practical use के लिए 20% से 80% के बीच charging रखना बेहतर माना जाता है।
- जरूरत होने पर ही ultra-fast charging का उपयोग करें।
यह strategy battery health, charging efficiency और long-term performance के लिए सबसे सुरक्षित मानी जाती है।
EV Charging Speed किन चीजों पर depend करती है?
चार्जर की Charging speed कई factors पर निर्भर करती है। जैसे:
- बैटरी का साइज़
- चार्जर का पॉवर
- चार्जर की क्षमता
- तापमान
- बैटरी का प्रतिशत
इसलिए हर EV की charging speed अलग होती है।
80% के बाद Charging Slow क्यों हो जाती है?
यह EV चार्जर का battery safety feature होता है। जब battery 80% तक चार्ज हो जाती है, तो system charging speed reduce कर देता है ताकि ओवरचार्जिंग और गर्मी से बचा जा सके, साथ ही battery life सुरक्षित रहे।
इसी वजह से fast charging stations पर अक्सर 80% तक charge करना ज्यादा प्रैक्टिकल माना जाता है।
Wallbox Charger क्या होता है?
Wallbox charger दीवार पर लगने वाला स्थायी EV चार्जिंग स्टेशन होता है, जिसे घर, गैरेज या पार्किंग में EV चार्ज करने के लिए लगाया जाता है। इसके मुख्य फायदे इस प्रकार हैं:
- इससे चार्जिंग सुरक्षित होती है।
- यह EV को तेज़ी से चार्ज करता है।
- इसमें smart control features होते हैं।
- mobile app का भी support होता है, जिससे चार्जिंग आसान हो जाती है।
अगर आप EV लंबे समय तक उपयोग करना चाहते हैं, तो wallbox charger install करना अच्छा निर्णय हो सकता है।
घर पर बेस्ट EV चार्जर के लिए ये भी पढ़ें : Best EV Charger in India for Home: 2026 में घर पर Charger लगवाने से पहले ये जरूर जान लें
Granny Charger क्या होता है?
Granny charger portable charging cable होता है। जिसके द्वारा EV को normal socket से चार्ज करना आसान हो जाता है। emergency के लिए यह charging solution बेहतरीन है।
Types of EV Chargers Cables (Tethered vs Untethered)
Tethered cable: Tethered चार्जिंग केबल चार्जर से स्थायी रूप से जुड़ी रहती है। जैसे पेट्रोल पम्प में नली लगी रहती है। हमेशा तैयार और भूलने का डर नहीं।
Untethered cable: Untethered चार्जिंग केबल चार्जर से अलग हो सकती है। चार्जर में सिर्फ सॉकेट होता है और केबल अलग हो सकती है। इसे यूजर आराम से carry कर सकता है।
Public charging station में दोनों प्रकार उपलब्ध होते हैं।
Ultra‑Fast Charging क्या EV Battery को नुकसान पहुंचाती है?
सामान्य उपयोग के लिए fast charging सुरक्षित होती है, लेकिन रोज‑रोज fast charging करने से battery की क्षमता धीरे धीरे कम हो सकती है। इसलिए जरूरत पड़ने पर ही अपनाना बेहतर रहता है।
2026 में EV Charger चुनते समय किन बातों का ध्यान रखें?
नई EV लेते समय चार्जर की भी जानकारी अवश्य ले लें और EV charger खरीदने से पहले यह जरूर चेक करें:
- यह सुनिश्चित कर लें की EV का चार्जर और वाहन का प्लग या कनेक्टर एक दूसरे के साथ मेल खाए, तभी चार्जिंग सही से होगी।
- चार्जर वाहन को कितनी तेज़ी से चार्ज कर सकता है।
- घर में लगवाने से पहले बिजली लोड, लागत और जगह की जांच जरूर कर लें।
- जाँच लें की चार्जर में स्मार्ट सुविधा उपलब्ध है या नहीं।
- भविष्य में उपयोग के लिए नए वाहन और नए कनेक्टर की तकनीकी सुविधा का भी ख्याल रखें।
यह छोटी‑सी planning आपको long‑term benefit देती है।
Conclusion: सही EV Charger चुनना क्यों जरूरी है?
EV खरीदना आसान है, लेकिन सही charger चुनना उससे भी ज्यादा समझदारी भरा है। अगर आप daily commuter हैं, तो Level 2 charger best रहेगा। अगर आप लंबा सफर तय करते हैं, तो DC fast charging support जरूरी है और अगर आप future‑ready EV experience चाहते हैं, तो CCS support वाला vehicle चुनना सबसे बेहतर विकल्प है।
2026 में electric vehicles तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। ऐसे में “Types of Electric Vehicles Chargers” को समझना हर EV buyer के लिए जरूरी हो चुका है। सही charger चुनिए, smart charging strategy अपनाइए और electric driving का पूरा मज़ा लीजिए।
Types of Electric Vehicles Chargers – FAQs
Electric Vehicles Chargers कितने प्रकार के होते हैं?
Electric vehicles chargers मुख्य रूप से तीन प्रकार के होते हैं:
Level 1 charger, Level 2 charger और Level 3 (DC fast charger)। इनकी charging speed, power output और उपयोग स्थान अलग-अलग होता है।
Level 1 और Level 2 charger में क्या फर्क होता है?
Level 1 charger सामान्य 3-pin socket से काम करता है और slow charging देता है, जबकि Level 2 charger wallbox installation के साथ आता है और faster AC charging प्रदान करता है। daily use के लिए Level 2 charger ज्यादा practical माना जाता है।
DC fast charger कितनी तेजी से EV charge करता है?
DC fast charger लगभग 20–60 मिनट में 80% तक battery charge कर सकता है। इसलिए यह highways और public charging stations पर ज्यादा उपयोग किया जाता है।
क्या सभी EV एक ही charger से charge हो सकते हैं?
नहीं, सभी EV एक ही charger से charge नहीं होते। charging compatibility vehicle के connector type और charging support system पर निर्भर करती है, जैसे Type 2 या CCS fast charging support।
क्या घर पर EV charger लगाना जरूरी होता है?
जरूरी नहीं है, लेकिन घर पर Level 1 या Level 2 home charger लगाना daily charging के लिए सबसे सुविधाजनक और economical solution माना जाता है।
AC charging और DC charging में कौन बेहतर है?
Daily use के लिए AC charging बेहतर मानी जाती है, जबकि long-distance travel या emergency charging के लिए DC fast charging ज्यादा उपयोगी होती है।
क्या fast charging से EV battery खराब होती है?
सामान्य उपयोग में fast charging सुरक्षित होती है, लेकिन रोज-रोज fast charging करने से battery health पर long-term असर पड़ सकता है। इसलिए जरूरत होने पर ही इसका उपयोग करना बेहतर रहता है।
भारत में सबसे ज्यादा कौन-सा EV charging connector इस्तेमाल होता है?
भारत में electric cars के लिए CCS2 fast charging connector सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है और यह public charging stations पर widely उपलब्ध है।