Best EV Charger in India for Home: 2026 में घर पर Charger लगवाने से पहले ये जरूर जान लें
अगर आपके पास इलेक्ट्रिक व्हीकल है, तो रोज-रोज public charging station ढूंढना समय लेने वाला और कई बार महंगा भी पड़ सकता है। इसी वजह से 2026 में ज्यादातर EV owners घर पर EV charger install करना पसंद कर रहे है। ऐसे में अगर आप best EV charger in India for home ढूंढ रहे हैं और जानना चाहते हैं कि इसे लगवाने में कितना खर्च आता है? तो यह guide आपके लिए है।
आज भारत में कई कंपनियाँ smart home EV chargers बना रही हैं, लेकिन हर चार्जर हर वाहन और घर के लिए सही नहीं होता। कुछ chargers fast charging के लिए बेहतर होते हैं, जबकि कुछ smart app connectivity और safety features के साथ आते हैं।
इस article में हम आपको भारत के 5 सबसे भरोसेमंद home EV chargers की कीमत, charging time, installation cost, compatibility (2-wheeler या 4-wheeler) और सही charger चुनने के तरीके के बारे में बताएंगे, ताकि आप अपने घर के लिए सही फैसला ले सकें।
Table of Contents
EV charger घर पर लगाना क्यों जरूरी है
आज के समय में electric vehicle रखने के बाद घर पर EV charger लगाना बेहद जरूरी हो गया है, क्योंकि daily charging के लिए public charging stations हमेशा practical नहीं होता। घर पर charger होने से आप अपनी car या scooter को रात में आसानी से charge कर सकते हैं और हर दिन की शुरुआत full battery के साथ कर सकते हैं, जिससे range anxiety भी कम होती है। इसके अलावा घर पर चार्ज करना आमतौर पर public charging से काफी सस्ता भी होता है, जिससे रनिंग कॉस्ट भी कम रहती है।
कई रिपोर्ट्स के अनुसार ज्यादातर EV यूजर्स सहूलियत और बचत की वजह से home charging को प्राथमिकता देते हैं, क्योंकि पब्लिक चार्जर पर लंबी कतार, उपलब्धता संबंधी समस्याएं और अधिक शुल्क जैसी समस्याएँ आ सकती हैं। regular AC home charging battery के लिए generally fast DC charging की तुलना में बेहतर माना जाता है और नियमित use के लिए सबसे विश्वसनीय समाधान बन जाता है।
Home EV Charger India में कितने types के होते हैं
घर पर इस्तेमाल होने वाले EV chargers मुख्य रूप से उनकी power capacity, charging speed और electrical connection (single-phase / three-phase) के आधार पर अलग-अलग प्रकार के होते हैं। सही charger का चुनाव आपके vehicle type (2-wheeler या 4-wheeler), battery size और घर के बिजली connection पर निर्भर करता है।
| Charger Type | Connection Type | Best For | Charging Speed |
|---|---|---|---|
| 3.3kW | Single-phase | Scooters + small EV | Slow |
| 7.4kW | Single-phase | Most EV cars | Medium |
| 11kW | Three-phase | Mid-range EV cars | Fast |
| 22kW | Three-phase | Premium EV cars | Very fast |
| Portable charger | Normal socket | Backup use | Slow |
नीचे India में use होने वाले सबसे common home EV charger types को विस्तार से समझाया गया हैं:
3.3kW Home EV Charger (Basic EV Charger for Home)
यह भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला entry-level home charger है, जो सामान्यतः single-phase बिजली connection पर आसानी से काम करता है। यह स्कूटर को लगभग 3-5 घंटे मे और small EV car को लगभग 8-12 घंटे मे चार्ज करता है, तो जिनके पास इलेक्ट्रिक स्कूटर, इलेक्ट्रिक बाइक और entry-level वाली small इलेक्ट्रिक कार है, ये चार्जर उनके लिए बेस्ट है।
इसकी सबसे बड़ी खासियत है की ये घर की नार्मल वाइरिंग पर चल जाता है, installation आसान होता है साथ ही बजट फ़्रेंडली भी है। अपार्टमेंट यूसर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन है। अगर आप ऑफिस वर्कर हैं और डेली EV चलते हैं, तो रोजाना यूज़ के लिए 3.3 kW चार्जर काफी सही होता है।
7.4kW Home EV Charger (Fast Single-Phase Charger)
यह भारत में इलेक्ट्रिक कार मालिकों के बीच Best EV Charging in India माना जाता है, क्योंकि यह overnight charging के लिए ideal है। ये इलेक्ट्रिक कार यूजर्स और मिड-साइज़ बैटरी वाले EV यूजर्स के लिए बेस्ट है, जो रोज़ाना 30-40 km का सफर रोज़ तय करते हैं। क्योंकि 7kw EV Charger time लगभग 6-10 घंटे का समय लगता है।
सबसे खास बात है की ये single-phase connection पर काम करता है और नॉर्मल बेसिक होम चार्जर की अपेक्षा फास्ट है, जिसे रात भर चार्ज में लगाना संभव है। यह चार्जर “best ev charger in india for home” category में सबसे ज्यादा recommend किया जाता है, जो की independent हाउस यूजर्स के लिए ये आइडील ऑप्शन है।
11kW Home EV Charger (Advanced Home Charger)
यह charger three-phase electricity connection पर चलता है और fast home charging के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ये उन लोगों के लिए बेस्ट है जिनके पास मिड- रेंज और प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार है, जिसका यूज़ लंबी दूरी के लिए डेली किया जाता है। इलेक्ट्रिक कार को इससे चार्ज होने में लगभग 4-6 घंटे का समय लगता है।
इसे society पार्किंग में आसानी से सेटअप किया जा सकता है। फास्ट चार्जिंग के साथ ये remote monitoring जैसे features के साथ आता है। अगर आपके घर में already three-phase connection है, तो यह excellent upgrade option है।
22kW Home EV Charger (Premium Fast AC Charger)
यह हाई पावर AC चार्जर fastest home charging solutions में आता है। ये उन लोगों के लिए बेस्ट है जो premium EV owners हैं या large बैटरी EV यूज़ करते हैं। इससे इलेक्ट्रिक कार लगभग3-5 घंटे चार्ज हो जाता है।
इसके लिए three-phase कनेक्शन जरूरी है। fast चार्जिंग के साथ साथ इसमें स्मार्ट मोनिट्रिंग सपोर्ट है जिससे आप मोबाईल से भी कंट्रोल कर सकते है। ये उन यूजर्स के बेस्ट है जिन्हें जल्दी charging की जरूरत होती है। ये एक future-ready charging solution है।
Portable EV Charger (Plug-and-Charge Solution)
ये Portable chargers हल्के होते हैं और normal socket से भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं। इलेक्ट्रिक स्कूटर के बैकअप चार्जिंग या इमरजेंसी चार्जिंग के लिए बेस्ट है। स्कूटर के लिए 4-6 घंटे और कार के लिए 10-15 घंटे लगते हैं।
इसके लिए इन्स्टलैशन की जरूरत नहीं पड़ती, कहीं भी ले जाया जा सकता है। नॉर्मल यूजर्स या नए यूजर्स के लिए EV Charger for Home एक practical solution हो सकता है।
Best EV Car Charger for Home in India
नीचे दी गई comparison table से आप आसानी से समझ सकते हैं कि आपके घर के लिए कौन सा EV charger सबसे बेहतर रहेगा।
| Charger Brand | Suitable For | Power Output | Smart Features | Approx Price | Installation Cost | Best For |
|---|---|---|---|---|---|---|
| Tata Power EZ Charge | Electric Cars | 3.3kW – 7.4kW | App support, RFID | ₹25,000 – ₹50,000 | ₹5,000 – ₹15,000 | Reliability & nationwide support |
| Servotech Power Systems Home Charger | 2-wheelers + entry EV cars | 3.3kW – 7kW | Basic protection system | ₹20,000 – ₹40,000 | ₹5,000 – ₹12,000 | Budget home charging |
| Delta Electronics AC Charger | Premium electric cars | 7kW – 22kW | RFID, OCPP connectivity | ₹45,000 – ₹80,000+ | ₹8,000 – ₹20,000 | Fast home charging |
| Exicom Tele-Systems Smart Charger | Most electric cars | 3.3kW – 7kW | Smart monitoring | ₹25,000 – ₹60,000 | ₹5,000 – ₹15,000 | OEM compatibility |
| Statiq Home Charger | Apartments + cars | 3.3kW – 11kW | Mobile app control | ₹30,000 – ₹70,000 | ₹5,000 – ₹15,000 | Smart ecosystem |
1. Tata Power EZ Charge Home Charger
Tata Power, India की सबसे trusted EV charging ecosystem कंपनियों में से एक है। इसका charging network विश्वस्तर पर 620+ cities और 5,500+ stations तक फैला है, और home charging solution भी reliable ecosystem के साथ आता है।
किस EV के लिए?
यह EV charger खास तौर पर electric cars के लिए बेस्ट माना जाता है, क्योंकि इसकी charging capacity और safety features हाई पावर होम चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। यह housing society parking installation के लिए भी उपयुक्त रहता है, इसके अलावा, यह fleet vehicles (commercial EV use) के लिए भी उपयोगी है, जहाँ नियमित और reliable charging जरूरी होती है। हालांकि, 2-wheelers के लिए यह charger आमतौर पर जरूरी नहीं होता, क्योंकि electric scooters और bikes कम capacity वाले standard portable chargers से आसानी से charge हो जाते हैं।
Charger types
- 3.3kW AC charger
- 7.4kW wallbox charger
- fast DC public charging ecosystem support
3.3 kW चार्जर से चार्जर होने में लगभग 8-12 घंटे का समय और 7.4 kW चार्जर से लगभग 5-6 घंटे समय लगता है।
Key features
यह EZ Charge mobile app support के साथ आता है । साथ ही इसमें RFID authentication system भी है जिससे केवल authorized users ही चार्जर इस्तेमाल कर सकता हैं। इसको सभी मौसम झेलने लायक बिल्ड किया गया है, जिससे इसका installation बाहर भी कहीं भी किया जा सकता है। smart charging network के साथ connect होकर यह चार्जर remote monitoring, scheduled charging और energy management जैसी advanced सुविधाएँ support करता है। ग्राहकों का भरोसा और अपने large चार्जिंग ecosystem की वजह से टाटा एक मजबूत सर्विस नेटवर्क तैयार कर पाया है।
EV Charger Price in India and Installation cost(approx)
कीमत की बात करें तो 7kw EV Charger cost सामान्यतः ₹25,000 – ₹50,000 के बीच होती है। स्मार्ट फीचर्स एर ब्रांड के अनुसार यह कीमत 60000 या उससे भी अधिक जा सकती है। साथ ही installation cost लगभग ₹5,000 – ₹15,000 के बीच हो सकती है, जो की वाइरिंग distance या electrical setup पर निर्भर करती है।
अगर आपके पास Nexon EV, Tiago EV, MG ZS EV जैसी कार है तो Tata Power charger safest choice माना जाता है। Tata Power official EV charging solution देखने के लिए उनकी website पर जाएँ।
2. Servotech Power Systems Home EV Charger
Servotech India की emerging EV infrastructure company है जो affordable AC और DC chargers बनाती है और home users के लिए low-cost smart charging solution देती है।
किस EV के लिए?
यह सभी तरह की EV, चाहे वो इलेक्ट्रिक स्कूटर हो या इलेक्ट्रिक बाइक्स या इलेक्ट्रिक कार सभी के लिए चार्जर बनती है। जिसके प्रकार हैं :
- 3.3kW AC chargers
- 7kW home chargers
- portable charger options
स्कूटर को चार्ज होने में लगभग 3-5 घंटे और EV कार को 6-10 घंटे का समय लगता है।
Key features
यह EV charger compact wall-mount design के साथ आता है, जिससे इसे घर की parking में आसानी से install किया जा सकता है। इसमें basic smart protection features मिलते हैं जो safe residential charging सुनिश्चित करते हैं। साथ ही, यह Indian conditions के अनुसार optimized और budget-friendly option होने की वजह से खास तौर पर entry-level EV users के लिए एक practical और reliable home charging solution माना जाता है।
EV Charger Price in India और Installation cost(approx)
AC home EV charger की सामान्य कीमत लगभग ₹20,000 से ₹40,000 तक होती है, जबकि installation setup के अनुसार अतिरिक्त ₹5,000 से ₹12,000 तक का खर्च आ सकता है।
अगर आपका EV scooter या entry-level car है तो Servotech सबसे economical charger बन सकता है।
3. Delta Electronics AC Home Charger
Delta Electronics global power-electronics brand है और इसका AC MAX charger 22kW तक output support करता है, जो residential और commercial दोनों use cases के लिए suitable है।
किस EV के लिए?
यह EV charger खास तौर पर premium electric cars के लिए उपयुक्त माना जाता है और घर पर fast charging setup प्रदान करता है। हालांकि, इसके 11kW या उससे अधिक क्षमता वाले models के लिए 3-phase electricity connection की आवश्यकता होती है, इसलिए installation से पहले electrical compatibility जांचना जरूरी होता है।
Charger types
यह charger अलग-अलग power capacity options जैसे 7kW AC charger, 11kW AC charger और 22kW smart AC charger में उपलब्ध होता है, जिससे users अपनी electric car की battery capacity और घर के electricity connection के अनुसार suitable charging speed वाला विकल्प चुन सकते हैं।
7 kW चार्जर से चार्ज होने में लगभग 4-6 घंटे, 11 kW चार्जर से लगभग 3-4 घंटे और 22 kW के चार्जर से चार्ज होने में 2-3 घंटे का समय लगता है । 22 kW चार्जर के लिए 3-phase सप्लाइ की जरूरत होती है।
Key features
यह EV charger RFID authentication के साथ आता है, जिससे केवल authorized users ही इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें OCPP connectivity और ISO 15118 compatibility जैसे advanced features मिलते हैं, जो smart charging network integration और future-ready vehicle communication को support करते हैं। साथ ही, इसका IP55 weather protection design outdoor installation के लिए सुरक्षित माना जाता है। Global brand reliability, high efficiency और advanced connectivity support के कारण यह charger premium home EV charging setup के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बन जाता है।
EV Charger Price in India और Installation cost(approx)
इस EV charger की कीमत आमतौर पर लगभग ₹45,000 से ₹80,000+ तक होती है, जबकि installation cost बिजली के single-phase या three-phase wiring setup पर निर्भर करते हुए लगभग ₹8,000 से ₹20,000 तक अतिरिक्त लग सकती है।
अगर आपके घर में 3-phase connection है तो Delta charger fastest home charging दे सकता है।
4. Exicom Tele-Systems Smart Home Charger
Exicom chargers भारत में कई EV manufacturers के साथ bundled आते हैं — और market में बिकने वाली लगभग 6 में से 10 electric cars के साथ compatibility ecosystem रखते हैं।
किस EV के लिए?
Exicom Tele-Systems के EV chargers खास तौर पर MG, Mahindra और Tata जैसे electric vehicles के साथ compatible माने जाते हैं और home तथा society parking charging setups दोनों के लिए उपयुक्त होते हैं। कंपनी AC home chargers, DC fast chargers और intelligent charging platform solutions भी प्रदान करती है, जिससे smart और reliable charging संभव होती है। इसके 3.3kW charger से सामान्यतः 8–12 घंटे में और 7.2kW charger से लगभग 4–6 घंटे में electric car की battery charge की जा सकती है, जो battery capacity और power supply पर निर्भर करता है।
Key features
इस EV charger में smart charging management, mobile app connectivity और scalable charging infrastructure जैसे advanced features मिलते हैं, जिससे users आसानी से charging monitor और control कर सकते हैं। साथ ही, इसकी OEM-level compatibility, scalable ecosystem support और future-ready charging solutions इसे long-term use के लिए एक reliable और advanced home EV charging option बनाते हैं।
EV Charger Price in India और Installation cost(approx)
इस EV charger की कीमत आमतौर पर लगभग ₹25,000 से ₹60,000 के बीच होती है, जबकि installation cost wiring setup और location के अनुसार अलग से लगभग ₹5,000 से ₹15,000 तक आ सकती है।
अगर आपका EV showroom charger, Exicom का आता है तो अलग चार्जर खरीदने की जरूरत अक्सर नहीं होती। अफिशल साइट मे जाकर देख सकते है।
5. Statiq Home Charger
Statiq India का fast-growing smart EV charging network provider है जो app-based charging ecosystem और connected charging infrastructure offer करता है।
किस EV के लिए?
यह EV charger खास तौर पर electric cars के लिए उपयुक्त होता है और apartments तथा shared parking setups में भी आसानी से install किया जा सकता है। यह AC home chargers, smart connected chargers और public network integrated chargers जैसे अलग-अलग charging solutions में उपलब्ध होता है, जिससे users को flexible और connected charging experience मिलता है। इसके 7kW charger से mid-size EV battery सामान्यतः लगभग 4–6 घंटे में charge हो जाती है। उदाहरण के तौर पर, BYD Atto 3 जैसी electric car को लगभग 5–7 घंटे में home charging के जरिए charge किया जा सकता है, जो battery capacity और power supply पर निर्भर करता है।
Key features
इस EV charger में mobile app charging control, remote monitoring और connected charging ecosystem support जैसे smart features मिलते हैं, जिससे users आसानी से कहीं से भी charging manage और track कर सकते हैं। साथ ही, इसका smart ecosystem focus, urban charging friendly design और connected infrastructure approach इसे खास तौर पर apartments, city homes और modern shared parking setups के लिए एक practical और future-ready charging solution बनाते हैं।
EV Charger Price in India और Installation cost(approx)
इस EV charger की कीमत आमतौर पर लगभग ₹30,000 से ₹70,000 के बीच होती है, जबकि installation cost wiring distance और electrical setup के अनुसार अलग से लगभग ₹5,000 से ₹15,000 तक आ सकती है।
अगर आप apartment या society parking में EV charge करना चाहते हैं तो Statiq smart solution अच्छा option है। यहाँ क्लिक कर के सारी जानकारी देख सकते है।
Home EV charger installation cost India
भारत में घर पर एक standard home EV charger setup लगवाने की लागत आमतौर पर लगभग ₹35,000 से ₹90,000 तक आती है। जो की कारकों पर निर्भर करती है, जैसे चार्जर की क्षमता (3.3kW, 7kW या 11kW), वाइरिंग की दूरी, इलेक्ट्रिकल कनेक्शन टाइप (single-phase या three-phase) और स्मार्ट फीचर्स की जरूरत। जबकि advanced smart chargers और three-phase upgrades के साथ यह लागत ₹1,50,000 तक भी जा सकती है। इसमें चार्जिंग यूनिट, वाइरिंग, प्रोटेक्शन डिवाइस (MCB/RCCB), अर्थिंग सेटअप और इलेक्ट्रिशियन इंस्टालेशन चार्ज शामिल होते हैं।
उदाहरण के लिए 7.4kW wall-mounted charger की कीमत सामान्यतः ₹25,000–₹50,000 होती है और standard installation (10–15 meter wiring के साथ) लगभग ₹5,000–₹15,000 में हो जाता है, लेकिन अगर parking, meter से दूर है या three-phase connection upgrade करना पड़े तो अतिरिक्त ₹8,000–₹20,000 तक खर्च बढ़ सकता है।
निजी घरों में इंस्टालेशन आसान और सस्ता होता है, जबकि अपार्टमेंट या सोसाइटी पार्किंग में मंजूरी, एक्स्ट्रा वाइरिंग और load assessment के कारण कीमत बढ़ सकती है। कई EV निर्माता कार खरीदते समय basic home charger installation package भी offer करते हैं जिससे शुरुआती कीमत कम हो सकती है। कुल मिलाकर भारत में अधिकतर यूजर्स के लिए प्रैक्टिकल होम ईवी चार्जिंग सेटअप की average one-time installation cost लगभग ₹50,000 से ₹1,00,000 के बीच रहती है।
Installation cost किन-किन चीजों पर depend करता है? (Reader clarity box)
- चार्जिंग पॉवर (3.3kW vs 7kW vs 11kW)
- मीटर से पार्किंग की दूरी
- single-phase या three-phase कनेक्शन
- अपार्टमेंट vs निजी घरों के सेटअप
- स्मार्ट चार्जर फीचर्स (Wi-Fi / app monitoring)
- अर्थिंग और सेफ़्टी डिवाइस इंस्टॉलेशन
Best EV charger capacity कौन-सी चुननी चाहिए और किन बातों का ध्यान रखें
घर पर EV charger install करवाने से पहले कुछ जरूरी टेक्निकल और उपयोगी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है, ताकि चार्जिंग सुरक्षित, तेज और लंबे समय के लिए विश्वसनीय बनी रहे।
- सबसे पहले यह check करना चाहिए कि आपके घर में single-phase या three-phase इलेक्ट्रिसिटी कनेक्शन उपलब्ध है, क्योंकि 7kW से ऊपर के चार्जर अक्सर three-phase सप्लाई पर बेहतर काम करते हैं।
- मीटर से पार्किंग लोकैशन की दूरी भी इंस्टॉलेशन कीमत और वाइरिंग सेटअप को प्रभावित करती है, इसलिए चार्जर को ऐसी जगह इंस्टॉल करना चाहिए जहाँ केबल की लंबाई कम रहे और सैफ्टी बनी रहे।
- चार्जर खरीदते समय यह भी सुनिश्चित करें कि वह आपके इलेक्ट्रिक व्हीकल के charging standard (Type-2 connector आदि) के साथ अनुकूल हो और उसमें ओवरलोड प्रोटेक्शन, अर्थिंग सपोर्ट और मौसम प्रतिरोधी आवरण जैसे सैफ्टी फीचर्स मौजूद हों।
- अपार्टमेंट या सोसाइटी पार्किंग में इंस्टॉलेशन से पहले हाउज़िंग सोसाइटी की मंजूरी लेना भी जरूरी होता है।
- BIS-certified या reputed brand का चार्जर चुनना बेहतर रहता है क्योंकि इससे वारंटी सपोर्ट, सर्विस की उपलब्धता और बैटरी सैफ्टी बेहतर रहती है।
सही electrical load assessment और अनुभवी तकनीशियन द्वारा इंस्टॉलेशन करवाना भविष्य में बिजली के दोष और आग जैसे संकट को कम करने में मदद करता है, जिससे home EV charging लंबे समय तक सुरक्षित और क्रियाशील बनी रहती है।
Quick checklist (reader-friendly highlight box)
EV charger install करने से पहले यह जरूर चेक करें:
- vehicle compatibility (Type-2 connector support)
- single-phase या three-phase connection availability
- meter से parking की दूरी
- proper earthing और safety protection
- BIS-certified charger brand
- apartment setup में society approval
- authorized technician installation
Best EV Charger for Home Apartments vs Independent House
घर पर EV चार्जर इंस्टॉल करते समय सही चार्जर चुनना आपके घर के टाइप पर भी निर्भर करता है। अपार्टमेंट में शेयरड पार्किंग और अनुमति जैसे कारक महत्वपूर्ण होते हैं, जबकि निजी घरों में इंस्टॉलेशन आसान और तेज़ होता है। नीचे दिए गए points से आप समझ सकते हैं कि आपके सेटअप के लिए कौन-सा EV चार्जर ज्यादा सही रहेगा।
अपार्टमेंट के लिए:
- कम्पैक्ट वालबॉक्स चार्जर
- RFID सिक्युरिटी सपोर्ट
- एप मॉनिटरिंग चार्जर
- shared parking compatible चार्जर
निजी घरों के लिए(EV Charger for Home):
- 7.4kW वालबॉक्स चार्जर बेस्ट
- फास्ट वाइरिंग इंस्टॉलेशन मुमकिन
- मीटर की दूरी कम
- सस्ता इंस्टॉलेशन
निजी घरों में EV चार्जर इंस्टॉल करना आसान होता है, क्योंकि वाइरिंग सेटअप आसान रहता है और निजी पार्किंग होने से वालबॉक्स चार्जर तेज़ी और आसानी से लगाया जा सकता है।
Conclusion: कौन सा charger सबसे best रहेगा?
घर के लिए सबसे best EV charger वही होता है जो आपकी रोज़ाना की दूरी, व्हीकल टाइप, घर के इलेक्ट्रिसिटी कनेक्शन और बजट के हिसाब से सही बैठता हो, न कि सिर्फ सबसे पॉवरफुल चार्जर। भारत में ज्यादातर EV यूजर्स के लिए 7.4kW AC wallbox charger सबसे संतुलित विकल्प माना जाता है क्योंकि यह कीमत, चार्जिंग स्पीड और इंस्टॉलेशन के बीच अच्छा संतुलन देता है और सामान्य single-phase कनेक्शन पर भी काम कर सकता है। अगर आप इलेक्ट्रिक स्कूटर या entry-level EV इस्तेमाल करते हैं और रोज कम दूरी तय करते हैं, तो 3.3kW चार्जर आपके लिए बड़िया चॉइस हो सकता है।
वहीं जिन यूजर्स के पास three-phase कनेक्शन है या प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार है, उनके लिए 11kW चार्जर faster home charging और future-ready setup देता है। ध्यान रखने वाली सबसे जरूरी बात यह है कि चार्जर की स्पीड आपके व्हीकल के onboard charger capacity से ज्यादा नहीं हो सकती, इसलिए हमेशा व्हीकल के अनुकूल के हिसाब से चार्जर चुनना चाहिए।
सरल शब्दों में:
- स्कूटर यूजर्स → 3.3kW charger काफी है
- नॉर्मल इलेक्ट्रिक कार यूजर्स → 7.4kW चार्जर बेस्ट चॉइस है
- प्रीमियम ईवी/ लंबी दूरी के लिए → 11kW चार्जर आइडील है
अगर आप लंबे समय तक चलने वाला और बिना झंझट वाली EV Charger for Home चाहते हैं, तो एक trusted brand का smart wall-mounted charger चुनना सबसे सुरक्षित और प्रैक्टिकल फैसला माना जाता है, क्योंकि इससे चार्जिंग स्पीड, सैफ्टी और future upgrade compatibility तीनों बेहतर मिलती हैं।
FAQ : अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
क्या home EV charger लगवाने के लिए special connection जरूरी है?
नहीं। 3.3kW और 7.4kW chargers normal single-phase connection पर चल जाते हैं।
क्या scooter के लिए अलग charger चाहिए?
हाँ। scooter usually portable charger से charge हो जाता है।
क्या society parking में charger install हो सकता है?
हाँ, society approval के बाद install किया जा सकता है।
क्या home charging public charging से सस्ती होती है?
हाँ, average 30–50% cheaper होती है।