सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक स्कूटर - BGauss C12, गरीबों की दुआ कबूल हुई।

क्या आप इलेक्ट्रिक स्कूटर ढूंढ रहे हैं? वो भी बजट में, जो स्टाइलिश के साथ रोज़मर्रा की ज़रूरतों को पूरा करे? तो BGauss C12 आपके लिए सही है! यह स्कूटर न सिर्फ सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक स्कूटर है, बल्कि शहरी आवागमन और फैमिली राइड्स के लिए भी बना है। क्या है इसकी कीमत और खासियत और दूसरों से कैसे अलग है, आइए जानते हैं।
Table of Contents
क्या है BGauss C12 ?
2023 में BGauss Auto Pvt. Ltd. ने भारत में BGauss C12 लॉन्च किया था। यह BGauss electric scooter खास तौर पर शहरी परिवारों और उन लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो रोज़ाना ऑफिस, मार्केट, या कॉलेज जाते हैं। इसका आकर्षक डिज़ाइन, किफायती BGauss scooter price, और स्मार्ट फीचर्स इसे मिडिल-क्लास परिवारों का पसंदीदा बनाते हैं। BGauss EV scooter की रेंज और स्टाइल इसे बाज़ार में एक मज़बूत दावेदार बनाती है।
BGauss C12 की कीमत और वेरिएंट्स
BGauss C12 तीन वेरिएंट्स में आता है, स्टाइल, फीचर और बजट के मुताबिक यह हर किसी के ज़रूरत को पूरा करता है। जो इस प्रकार है:
- C12i EX: ₹99,990 का बजट फ़्रेंडली कीमत में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक स्कूटर (एक्स-शोरूम, दिल्ली)
- C12i Max 2.0: कीमत ₹1,23,049 बहतेर रेंज के लिए (एक्स-शोरूम, दिल्ली)
- C12i Max 3.0: कीमत ₹1,29,987 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) प्रीमियम अनुभव के लिए।
- रंग विकल्प: ये तीनों वेरिएंट कई रंग विकल्पों में उपलब्ध हैं। जैसे – Red Black, Yellow Techno, Foliage Green, Brooklyn Black, Pearl White, Astro Blue, Matte BGauss Blue, Glossy Beige, Ice Green। C12i Max 3.0 में डुअल-टोन (Blue & White, Brown & White) भी मिलते हैं।
BGauss C12 की खास तकनीकी
1. मोटर: स्मूथ और भरोसेमंद

- मोटर: इसमें 5 kW PMSM (Permanent Magnet Synchronous Motor) का हब मोटर का इस्तेमाल किया गया है।
- टॉर्क: C12i Max 2.0 और Max 3.0 में 105 Nm का टॉर्क है ।
- टॉप स्पीड:
- C12i EX/Max 2.0: इसकी टॉप स्पीड 60 km/h है।
- C12i Max 3.0: इसकी टॉप स्पीड 60 km/h है और Eco मोड में 45 km/h है।
PMSM मोटर स्मूथ राइड देती है और इसका मेंटेनेंस भी कम है। 60 km/h की स्पीड शहर की सड़कों और नए राइडर्स के लिए पर्याप्त है।
2. बैटरी और रेंज: लंबी यात्रा, आसान चार्जिंग
- C12i EX: इसमें 0 kWh की बैटरी लगी जो स्कूटर को 85 km रेंज देती है।
- C12i Max 2.0: इसमें 7 kWh की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है और स्कूटर की रेंज 123 km है।
- C12i Max 3.0: इस वेरिएंट में 2 kWh की बैटरी इस्तेमाल हुआ है, जिसके पावर से 135 km रेंज स्कूटर को मिलती है।
- खासियत: C12 के तीनों वेरिएंट में रिमूवेबल बैटरी लगा है जो चार्ज करने में काफी सुविधाजनक है। IP67 की रेट के साथ बैटरी वाटरप्रूफ और डस्टप्रूफ है जिसे घर ऑफिस कहीं भी चार्ज किया जा सकता है। खासकर अगर आपके पास पार्किंग में चार्जिंग पॉइंट नहीं है।
चार्जिंग समय:
- C12i EX: इसे फूल चार्ज होने में 4-5 घंटे का समय लगता है।
- C12i Max 2.0/Max 3.0: बड़ी बैटरी पैक होने की वजह से इसे फूल चार्ज होने में 6-7 घंटे का वक्त लगता है।
135 km रेंज रोज़ के सफर और छोटी ट्रिप्स के लिए काफी है।
3. सस्पेंशन और ब्रेक्स: आराम और सुरक्षा

- सस्पेंशन:
- सामने: फ्रन्ट में टेलीस्कोपिक फोर्क्स।
- पीछे: रेयर में चार-स्तरीय समायोज्य हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर्स।
- ब्रेक्स: दोनों पहियों पर ड्रम ब्रेक्स और CBS (कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम) दोनों मौजूद है।
सस्पेंशन गड्ढों और उबड़-खाबड़ सड़कों पर आरामदायक राइड देता है और CBS ब्रेकिंग को सुरक्षित बनाता है। यह फैमिली राइडर्स के लिए जरूरी है।
4. व्हील्स और ग्राउंड क्लीयरेंस: हर रास्ते के लिए तैयार
- व्हील्स: फ्रन्ट में 12-इंच का और रेयर में 10-इंच का ट्यूबलेस टायर्स दिया गया है।
- ग्राउंड क्लीयरेंस: जमीन से स्कूटर का ग्राउंड क्लीयरेंस 155 mm का है। गढ़ों या स्पीड ब्रैकर में स्कूटर आसानी से पार हो सकती है।
- वॉटर-वेडिंग लिमिट: इसकी वॉटर-वेडिंग लिमिट 300 mm है, जो यह दर्शाता है को स्कूटर 300 mm पानी वाले गढ़े को भी आसानी से बिना कोई नुकसान के पार कर सकती है।
- लोडिंग क्षमता: मजबूत बॉडी 250 kg का वजन सह सकती है।
ट्यूबलेस टायर्स पंक्चर होने पर आसानी से ठीक किए जा सकते हैं साथ ही अच्छी ग्रिप देते हैं। 155 mm ग्राउंड क्लीयरेंस स्पीड ब्रेकर और खराब सड़कों पर स्थिरता देता है। 300 mm वॉटर-वेडिंग बारिश में भी चिंता खत्म! 250 kg लोडिंग क्षमता दो लोगों और सामान के लिए काफी है।
डिज़ाइन: स्टाइल और कम्फर्ट का मिश्रण

- लुक: इसका लुक रेट्रो से प्रेरित है, जिसमें Vespa स्टाइल का गोल LED हेडलैंप दिया गया है, साथ ही कर्वी बॉडी इसके लुक को और आकर्षक बनाता है।
- सीट: सीट 774 mm लंबी है, जो कम्फर्ट ट्रायंगल (हैंडल, सीट, और घुटने की जगह का बैलेंस) पेश करती है।
- बिल्ड:
- CED-कोटेड चेसिस: CED-कोट जंग से चेसिस का बचाव करता है।
- हाई-क्वालिटी पेंट: UV और बारिश से सुरक्षा के लिए हाई क्वालिटी पैंट किया गया है।
- IP67 बैटरी: बैटरी IP67 रेटेड है जो पानी और धूल से स्कूटर को सुरक्षित रखता है।
- जीवनकाल: कंपनी की माने तो स्कूटर का 1,00,000 km या 10 साल तक का जीवनकाल है।
रेट्रो लुक इसे ट्रेंडी बनाता है, और कम्फर्ट ट्रायंगल लंबी राइड्स को आसान करता है। टिकाऊ बिल्ड इसे लंबे समय तक चलने वाला निवेश बनाता है।
स्मार्ट फीचर्स
BGauss C12 में ढेर सारे फीचर्स हैं, जो इसे शहरी आवागमन के लिए खास बनाते हैं:

डिस्प्ले:
- C12i EX/Max 2.0: इसमें डिजिटल LCD क्लस्टर दिया गया है, जिसमें आप स्पीड, रेंज, चार्ज की स्थिति, ट्रिप को मोनिट्रिंग कर सकते हैं।
- C12i Max 3.0: इसमें TFT क्लस्टर है, जिसमें IP67 रेटिंग, रियल-टाइम अपडेट्स भी देख सकते हैं।
राइडिंग मोड्स:
- Eco (45 km/h): eco मोड बैटरी बचाने के लिए है, जिसमें टॉप स्पीड 45 किमी/घंटा है।
- Sport (60 km/h): स्पोर्ट्स मोड में सबसे तेज़ राइड किया जा सकता है, जिसकी टॉप स्पीड 60 किमी/घंटा है।
नए फीचर्स:
- बैटरी सेविंग मोड: अगर बैटरी 10% से कम हो जाती है, तो स्कूटर की स्पीड कम होकर 20 km/h हो जाती है।
- डिस्टेंस टू एम्प्टी: यह फीचर में बताता है अब कितनी रेंज बची है।
- रिवर्स मोड (Max 3.0): रीवर्स मोड तंग जगहों में आसानी से पार्क करने में मददगार है।
- क्रूज़ मोड (Max 3.0): लंबी राइड्स में इस मोड को सेट करने से स्कूटर एक ही स्पीड में सेट हो जाएगी, जिससे थकान कम होगी।
- OTA अपडेट्स (Max 3.0): स्कूटर को हमेशा अपडेट रखें।
और भी:
- USB चार्जिंग पोर्ट: इस पोर्ट की मदद से फोन चार्ज कर सकते हैं।
- साइड स्टैंड सेंसर: ये सेंसेर आपको साइड स्टैन्ड खुला होने पर अलर्ट करेगा जिससे सुरक्षित रीडिंग की जा सके।
- रोल-ओवर डिटेक्शन: इसकी वजह से अगर स्कूटर को खतरे का आभास होता है या हादसे में मोटर अपने आप बंद हो जाता है।
- 23-लीटर अंडर-सीट स्टोरेज: हेलमेट और सामान के लिए इसके अन्डर सीट में 23 लिटर का स्टोरेज है।
- लॉकेबल अंडरफुट स्टोरेज: चार्जर जैसे छोटे समान रखने के लिए अन्डर फुट स्टोरेज भी दिया गया है।
- फ्रंट हुक: प्लास्टिक केरी बैग या किराने का सामान लटकाने के लिए हुक दिया गया है।
ये फीचर्स BGauss C12 को फैमिली स्कूटर और रोज़ाना इस्तेमाल के लिए सुपर प्रैक्टिकल बनाते हैं। TFT क्लस्टर और OTA अपडेट्स इसे टेक-सैवी भी रखते हैं।
खर्चा कितना? बचत कितनी?

- रनिंग कॉस्ट: अगर हम रोजाना 30 किमी भी मान कर चलें तो प्रति किमी ₹0.23/km रुपये का खर्च आएगा। जो काफी कम है।
- बचत:
- कोई पेट्रोल खर्च नहीं।
- कम रखरखाव।
- 3-4 साल में पेट्रोल स्कूटर से सस्ता पड़ता है।
BGauss C12 बनाम बाकी:
आइए BGauss C12 की तुलना Ola S1 Pro, TVS iQube, और Bajaj Chetak से करें:
फीचर | BGauss C12 | Ola S1 Pro | TVS iQube | Bajaj Chetak |
कीमत (लाख) | ₹0.99-1.29 | ₹1.20-1.46 | ₹0.99-1.93 | ₹1.39-1.44 |
रेंज (km) | 85-135 | 195 | 145 | 123 |
टॉप स्पीड (km/h) | 60 | 120 | 82 | 73 |
रिमूवेबल बैटरी | हाँ | नहीं | नहीं | नहीं |
स्टोरेज | 23-लीटर | 36-लीटर | 32-लीटर | 22-लीटर |
ब्रेक्स | ड्रम (CBS) | डिस्क | डिस्क | डिस्क |
- BGauss C12 की किफायती कीमत और रिमूवेबल बैटरी इसे सबसे अलग बनाती है।
- 23-लीटर स्टोरेज और CBS इसे फैमिली स्कूटर के लिए परफेक्ट बनाते हैं।
लोग क्या कहते हैं?

पसंद:
- लोग इसके डिज़ाइन, रेंज, और कम्फर्ट को खूब पसंद करते हैं।
- रिमूवेबल बैटरी, 23-लीटर स्टोरेज, और USB चार्जिंग की तारीफ हो रही है।
- इसे “फैमिली के लिए बेस्ट” और “पैसे वसूल” कहा जा रहा है।
शिकायतें:
- कुछ लोगों को सर्विसिंग में देरी की शिकायत।
- डिस्क ब्रेक्स और नेविगेशन की कमी।
कैसे खरीदें?
- बुकिंग: आप BGauss electric scooter price चेक कर सकते हैं और BGauss वेबसाइट, Amazon, Flipkart, या BGauss – electric scooters in Pune – Tilak Road Sadashiv Peth जैसे 120+ डीलरशिप्स से बुक कर सकते हैं।
- डिलीवरी: ज़्यादातर डिलीवरी तुरंत उपलब्ध है तो आज ही अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क करें।
- वारंटी:
- बैटरी और मोटर: बैटरी पर 3 साल या 36,000 km की वारंटी दी जा रही है इसमें से जो पहले हो।
- एक्सटेंडेड वारंटी: 5 साल या 1,00,000 km पर एक्स्टेंडेड वॉरन्टी भी है।
- टेस्ट राइड: ऑफिशियल वेबसाइट और सभी डीलरशिप्स पर फ्री टेस्ट राइड उपलब्ध है तो अभी बुक करें ।
- EMI: EMI का ऑप्शन भी मौजूद है जिसमें ₹6,197 के डाउन पेमेंट के साथ ₹2,437 से शुरू है। जिससे मध्यम वर्ग के लोग भी इसे अपना सकते है।
क्या खास है?
- BGauss C12i Max on road price, Ola S1 Pro (₹1.20-1.46 लाख) और TVS iQube (₹99,326-1.93 लाख) से कम है, जो इसे बजट-फ्रेंडली बनाता है।
- EMI ₹2,437 से शुरू और डाउन पेमेंट ₹6,197 से, यानी खरीदना आसान है।
कम खर्च और EMI ऑप्शंस इसे मिडिल-क्लास परिवारों के लिए बेस्ट बनाते हैं।
खरीदने से पहले ये जान लें

C12 क्यों चुनें?
- कम BGauss EV price, 135 km रेंज, और रिमूवेबल बैटरी इसे रोज़मर्रा और फैमिली उपयोग के लिए बेस्ट बनाते हैं।
- 23-लीटर स्टोरेज और USB चार्जिंग रोज़ की ज़रूरतें पूरी करते हैं।
टिप्स:
- खरीदने से पहले एक बार टेस्ट राइड ज़रूर लें।
- अपने क्षेत्र में सर्विस सेंटर जरूर चेक कर लें।
- EMI और राज्य सब्सिडी का जानकारी जरूर लें और इसका फायदा उठाएं।
- डिलीवरी से पहले सीट और डिस्प्ले को चेक करें।
निष्कर्ष :
BGauss C12 एक ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जो किफायती, स्टाइलिश, और फीचर-पैक्ड है। यह शहरी कम्यूटिंग और फैमिली राइड्स के लिए बिल्कुल सही है। रिमूवेबल बैटरी, 23-लीटर स्टोरेज, और कम रनिंग कॉस्ट इसे Ola S1 Pro और TVS iQube का मज़बूत विकल्प बनाते हैं। लेकिन हां, सर्विसिंग में सुधार और डिस्क ब्रेक्स इसे और भी बेहतर बना सकते हैं।
अगर आप एक भरोसेमंद इलेक्ट्रिक स्कूटर चाहते हैं, जो स्टाइल और बचत का मज़ा दे, तो BGauss C12 आपके लिए है। टेस्ट राइड बुक करें और अपने न्यू ई राइड की शुरुआत इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के साथ करें!
आपको BGauss C12 कैसा लगा? कमेंट में बताएं!