ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर : Ola gen 3 की कीमत और फीचर्स ने मचाया तहलका!

इलेक्ट्रिक स्कूटर की दुनिया में ओला इलेक्ट्रिक ने फिर से तहलका मचा दिया है! फरवरी 2025 में भारत में लॉन्च हुआ Ola S1 Pro Gen 3 न सिर्फ स्टाइल, स्पीड, और स्मार्ट फीचर्स हैं, बल्कि शहरी सड़कों के लिए डिजाइन किया गया है। चाहे आप रोज़ाना ऑफिस जाते हों या लंबी सैर के शौकीन हों, ये ओला स्कूटर हर किसी को लुभा रहा है। आइए, इस धांसू स्कूटर की खासियतें जानते हैं!
Table of Contents
Ola S1 Pro Gen 3 का परिचय
बेंगलुरु की कंपनी Ola Electric Mobility Limited ने Ola S1 सीरीज के इस नए मॉडल को तीन वेरिएंट्स में पेश किया है और दिल्ली में Ola S1 Pro price (एक्स-शोरूम) इस प्रकार है:
- S1 Pro (4 kWh): ₹1,29,999
- S1 Pro+ (4 kWh): ₹1,48,999
- S1 Pro+ (5.3 kWh): ₹1,59,999 (प्रारंभिक ऑफर), सामान्य कीमत ₹1,81,798-₹1,98,979
PM E-DRIVE सब्सिडी इसे मिडिल-क्लास राइडर्स के लिए किफायती बनाते हैं। Ola S1 Pro colours में 10 आकर्षक विकल्प हैं, जैसे Passion Red, Jet Black, Stellar Blue, और Matte Black, जो इसे युवा की पहली पसंद बनाते हैं।
रफ्तार और परफॉर्मेंस

Ola Gen 3 electric scooter में पावर और टेक्नोलॉजी का जबरदस्त तालमेल पेश किया गया है। इसका मिड-ड्राइव IPM मोटर स्मूथ और कम मेंटेनेंस वाला है, जो आपकी जेब को खाली नहीं होने देगी। यह शहरी ट्रैफिक और हाईवे राइडिंग के लिए एकदम सही है। इसकी टॉप स्पीड 125 km/h (S1 Pro) से लेकर 141 km/h (S1 Pro+ 5.3 kWh) तक है।
टॉर्क के मामले में भी Ola स्कूटी पीछे नहीं है। S1 Pro+ (5.3 kWh) सिर्फ 2.1 सेकंड में 0-40 km/h की रफ्तार पकड़ लेती है, जो ट्रैफिक में ओवरटेकिंग को आसान बनाती है।
बैटरी और रेंज
Ola S1 Pro Gen 3 की बैटरी इसकी सबसे बड़ी ताकत है। Ola स्कूटर एवरेज (रेंज) इस प्रकार है:
- S1 Pro (4 kWh): 242 km (IDC प्रमाणित)
- S1 Pro+ (4 kWh): 242 km
- S1 Pro+ (5.3 kWh): 320 km
हालांकि, वास्तविक रेंज Eco मोड में 150-180 km और Normal मोड में 130-140 km है।
नई 5.3 kWh बैटरी Ola की अपनी 4680 Bharat Cell तकनीक पर आधारित है, जो लंबी दूरी की सैर के लिए बेहतरीन है। घरेलू 5A सॉकेट के साथ इसका चार्जिंग भी आसान है, 0 से 80% चार्ज होने में 4 kWh बैटरी के लिए 4 घंटे 50 मिनट और 5.3 kWh बैटरी के लिए 7 घंटे का समय लगता है। Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola के 2000+ हाइपरचार्जर नेटवर्क के साथ और सुविधाजनक है।
Ola S1 Pro battery price in India के बारे में पूछने वालों के लिए, यह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन बैटरी पर Ola की वारंटी 3 साल/50,000 km (जो पहले हो) है, इसे बढ़ाकर 8 साल/1,25,000 km भी किया जा सकता है, जो बैटरी की विश्वसनीयता सुनिश्चित करता है।
सस्पेंशन और ब्रेक्स

भारतीय सड़कों को ध्यान में रखते हुए, Ola स्कूटर में ट्विन टेलीस्कोपिक फोर्क्स (सामने) और मोनो शॉक (पीछे) सस्पेंशन है, जो ऊबड़-खाबड़ रास्तों में भी आरामदायक राइड देता है। ब्रेकिंग सिस्टम में डिस्क ब्रेक्स हैं, जिसमें S1 Pro में CBS और S1 Pro+ में डुअल-चैनल ABS है। नया ब्रेक-बाय-वायर और रीजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम ब्रेकिंग को और भी सटीक बनाता है।
डिज़ाइन और स्टाइल
Ola S1 Pro Gen 3 का डिज़ाइन देखते ही आपका दिल जीत लेता है। LED हेडलैंप, टू-टोन सीट, और नया एल्यूमिनियम ग्रैब हैंडल इसे प्रीमियम लुक देते हैं। IP67 रेटेड बैटरी इसे वाटरप्रूफ और डस्ट-प्रूफ बनाती है, जो हर मौसम में भरोसेमंद है। इसका 34L बूट स्पेस फुल-साइज़ हेलमेट और सामान के लिए काफी है। 160 mm ग्राउंड क्लीयरेंस और 22.6-24 डिग्री ग्रेडेबिलिटी इसे स्पीड ब्रेकर और ढलानों पर मज़बूत बनाते हैं।
स्मार्ट फीचर्स

ये इलेक्ट्रिक ओला स्कूटर सिर्फ रफ्तार ही नहीं, बल्कि स्मार्टनेस में भी अव्वल है। इसका 7-इंच TFT टचस्क्रीन डिस्प्ले ब्लूटूथ, GPS, और नेविगेशन के साथ आता है। MoveOS 5 सॉफ्टवेयर OTA अपडेट्स, SOS अलर्ट्स, रोड ट्रिप मोड, और मल्टी-मोड ट्रैक्शन कंट्रोल जैसी सुविधाएँ देता है।
कुछ खास फीचर्स:
- राइडिंग मोड्स: Eco, Normal, Sport, और Hyper
- रिवर्स मोड: तंग जगहों में आगे-पीछे होने के लिए
- SOS अलर्ट्स: आपात स्थिति में स्वचालित अलर्ट
- डिजिटल की: स्मार्टफोन से लॉक/अनलॉक हो जाता है
- क्रूज़ कंट्रोल, रिमोट बूट अनलॉक, और म्यूजिक कनेक्टिविटी
ये फीचर्स राइडिंग को सुरक्षित और मज़ेदार बनाते हैं।
रनिंग कॉस्ट
Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर प्राइस के साथ-साथ इसकी रनिंग कॉस्ट भी जेब पर हल्की है। सिर्फ ₹0.23/km (कीमत स्थानीय बिजली दर के आधार पर बदल सकती है) है, ये पेट्रोल स्कूटर से 15 गुना सस्ता है। इससे आप प्रति वर्ष लगभग ₹95,760 तक बचा सकते हैं! EMI, रखरखाव, और रनिंग कॉस्ट सहित मासिक खर्च में ₹1,761 की बचत होती है।
प्रतिस्पर्धा में कितना दम?
स्कूटर मॉडल | प्राइस (दिल्ली) | रेंज (IDC प्रमाणित) | टॉप स्पीड | मुख्य स्मार्ट फीचर्स |
---|---|---|---|---|
Ola S1 Pro Gen 3 | ₹1,29,999 – ₹1,59,999 | 320 km (5.3 kWh) | 141 km/h | 7-इंच TFT टचस्क्रीन, MoveOS 5, डुअल-चैनल ABS, SOS अलर्ट्स, क्रूज़ कंट्रोल, OTA अपडेट्स, रिवर्स मोड, डिजिटल की |
Bajaj Chetak 3001 | ₹1,04,000 – ₹1,32,000 | 123 km | 73 km/h | 5-इंच TFT डिस्प्ले, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन (TecPac), हिल होल्ड, रिवर्स मोड, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी |
TVS iQube ST | ₹1,60,000 – ₹1,90,000 | 145 km | 82 km/h | 7-इंच टचस्क्रीन, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, रीजनरेटिव ब्रेकिंग, 32L अंडरसीट स्टोरेज |
Ather 450 Apex | ₹1,54,000 – ₹2,00,000 | 157 km | 100 km/h | 7-इंच टचस्क्रीन, रीजनरेटिव ब्रेकिंग, हिल होल्ड, फुल मैप नेविगेशन, 22L अंडरसीट स्टोरेज |
नोट:
ऑन-रोड प्राइस: दिल्ली के लिए अनुमानित कीमतें, जो RTO, इंश्योरेंस, और सब्सिडी (जैसे PM E-DRIVE) पर निर्भर करती हैं। सटीक कीमत के लिए डीलरशिप चेक करें।
रेंज: Ola S1 Pro Gen 3 की 320 km रेंज 5.3 kWh वेरिएंट के लिए है; वास्तविक रेंज (130-180 km) राइडिंग मोड और कंडीशंस पर निर्भर।
यूजर्स का रिएक्शन
ग्राहक मानते हैं की इसका डिज़ाइन, रेंज, और परफॉर्मेंस “क्लास में सर्वश्रेष्ठ” हैं। 34L बूट स्पेस और MoveOS 5 की खूब तारीफ हो रही है। हालांकि, कुछ यूजर्स ने वास्तविक रेंज (130-140 km) और दावे (230-320 km) के अंतर की शिकायत की है। सर्विस सेंटर में देरी और सॉफ्टवेयर ग्लिच भी चिंता का विषय हैं। एक Reddit यूजर ने कहा, “S1 Pro+ 4 kWh सिर्फ 130-140 km देता है, 230 km नहीं।”
जहां तक बात है सर्विस सेंटर में देरी की तो समय के साथ कंपनी अपने दायरे को बढ़ा रही है और आने वाले समय में ये शिकायत भी दूर हो जाएगी और पहले भी कंपनी ने ग्राहकों की शिकायतों को दूर कर उनका विश्वास जीता है।
बुकिंग और डिलीवरी

Ola Gen 3 launch date in India फरवरी 2025 में था। Ola S1 Gen 3 deliveries मई 2025 से ही शुरू है और 5.3 kWh वेरिएंट जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है। EMI ₹3,299/माह से शुरू होती है। बुकिंग के लिए आप Ola की वेबसाइट या Amazon, Flipkart, या 500+ डीलरशिप्स पर ₹999 के टोकन अमाउंट के साथ कर सकते हैं। साथ ही टेस्ट राइड जरूर लें जो की बेंगलुरु में कोरमंगला, राजाजीनगर जैसे अनुभव केंद्रों पर उपलब्ध हैं और आपके लोकल में टेस्ट राइड उपलब्ध है या नहीं, जानने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नए खरीदारों के लिए टिप्स
Ola S1 Pro Gen 3 उन लोगों के लिए है जो कम बजट में प्रीमियम परफॉर्मेंस और स्मार्ट फीचर्स चाहते हैं। ऑनलाइन ₹15,000 तक की छूट, PM E-DRIVE सब्सिडी, और ICICI क्रेडिट कार्ड ऑफर का फायदा उठाएँ। टेस्ट राइड और सर्विस सेंटर की उपलब्धता ज़रूर चेक करें।
निष्कर्ष
Ola S1 Pro Gen 3 एक अच्छा इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो तेज स्पीड (125 किमी/घंटा तक), लंबी रेंज (242 किमी तक क्लेम्ड, लेकिन असल में 170 किमी के आसपास) और स्मार्ट फीचर्स जैसे ABS, क्रूज कंट्रोल और टचस्क्रीन के साथ आता है। यह पेट्रोल स्कूटर से सस्ता चलता है और पर्यावरण के लिए बेहतर है, लेकिन सर्विस सेंटर की समस्या, सॉफ्टवेयर गड़बड़ी और महंगे स्पेयर पार्ट्स जैसी कमियां हैं। अगर आप शहर में डेली कम्यूट के लिए EV चाहते हैं, तो यह वैल्यू फॉर मनी है, लेकिन सर्विस चेक करके ही खरीदें।
FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
क्या Ola S1 Pro Gen 3 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है?
नहीं, Ola S1 Pro Gen 3 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट नहीं है, केवल स्टैंडर्ड 750W के पोर्टेबल चार्जर से चार्ज किया जा सकता है। जिसमें फूल चार्ज होने में 6 घंटे लगते है। आप फास्ट चार्जिंग के लिए ओला के हाइपरचार्ज स्टेशन्स पर जा सकते हैं, जहां फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
क्या Ola S1 Pro Gen 3 में वॉइस असिस्टेंट है?
हाँ, Ola S1 Pro Gen 3 में वॉइस असिस्टेंट है। MoveOS 5 लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम है, जो स्कूटर की टचस्क्रीन और फीचर्स को कंट्रोल करता है। इसमें वॉइस कंट्रोल फीचर है जिसके जरिए वॉइस असिस्टेंट फीचर्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे समय समय पर अपडेट करते रहें।
Ola S1 Pro Gen 3 में साइड स्टैंड सेंसर है?
हां, Ola S1 Pro Gen 3 में साइड स्टैंड सेंसर है, जो एक कमाल का फीचर है। जिसमें स्टैंड नीचे होने पर स्कूटर स्टार्ट नहीं होता।
Ola S1 Pro Gen 3 में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी कैसे काम करती है?
आप अपने फोन से ओला एप को ब्लूटूथ के जरिए स्कूटर से कनेक्ट कर सकते हैं और कॉल और म्यूजिक को कंट्रोल कर इसका आनंद ले सकते हैं।