Zelio Electric Scooter Price 2026: ₹49,500 में 120km रेंज? सच या झूठ? पूरी डिटेल्स यहां

Zelio Gracy+ इलेक्ट्रिक स्कूटर - नई उड़ान बिना पेट्रोल, Zelio Electric Scooter Price 2026 में किफायती

पेट्रोल के बढ़ते दाम की वजह से लोग अब इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं । भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट तेजी से बढ़ा हैइसी सेगमेंट में ज़ेलियो इलेक्ट्रिक स्कूटर (Zelio Electric Scooter) भी काफी चर्चा में है।

अगर आप zelio electric scooter price, रेंज, बैटरी और फीचर्स के बारे में जानना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए है। इस गाइड में हम जानेंगे ज़ेलियो इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत, सभी प्रमुख मॉडल, बैटरी कैपेसिटी और वारंटी, चार्जिंग टाइम, लाइसेंस और रूल्स, फायदे और नुकसान के बारे में। 

आसान शब्दों में कहें तो यह लेख ज़ेलियो ईवी स्कूटर खरीदने से पहले पूरी जानकारी देने के लिए बनाया गया है।

Table of Contents

Zelio electric scooter company details

ज़ेलियो ई-मोबिलिटी भारत की एक इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी है जो किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने के लिए जानी जाती है। कंपनी का फोकस खासतौर पर कम कीमत वाले लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर पर है, जिन्हें रोजमर्रा की यात्रा के लिए डिजाइन किया गया है।

कंपनी का लक्ष्य है कि भारत के छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में भी सस्ता और आसान इलेक्ट्रिक मोबिलिटी विकल्प उपलब्ध हो सके। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी के भारत में 400 से अधिक डीलरशिप नेटवर्क हैं और इसे और बढ़ाने की योजना है।

Zelio electric scooter all models

ज़ेलियो ई-मोबिलिटी के कई मॉडल भारत में उपलब्ध हैं। यहाँ ज़ेलियो इलेक्ट्रिक स्कूटर सभी मॉडल में से कुछ लोकप्रिय मॉडल हैं:

1. ज़ेलियो ईवा इलेक्ट्रिक स्कूटर (Zelio Eeva)

यह कंपनी का सबसे लोकप्रिय और बजट फ्रेंडली मॉडल माना जाता है।

मुख्य विशेषताएँ

  • कीमत: लगभग ₹50,000 से शुरू

  • रेंज: 60–100 km तक

  • zelio electric scooter top speed: 25 km/h

  • बैटरी: Lead-acid या Lithium-ion विकल्प

यह स्कूटर खासतौर पर स्टूडेंट्स और डेली कम्यूट के लिए डिजाइन किया गया है।

2. Zelio Gracy Series

इस सीरीज में कई मॉडल आते हैं जैसे :

  • Gracy
  • Gracy i
  • Gracy+
  • Gracy Pro

ETAuto.com के रिपोर्ट के अनुसार Gracy+ मॉडल लगभग 130 km तक की रेंज देने का दावा करता है। 

3. Zelio X Men Electric Scooter

यह मॉडल, युवाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसके मुख्य फीचर्स हैं:

  • कीमत: लगभग ₹64,000 से
  • रेंज: 60–80 km
  • चार्जिंग टाइम: 4–8 घंटे

इसमें BLDC मोटर और बेहतर डिजाइन दिया गया है।

4. Zelio Little Gracy

युवाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया, यह लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर खासतौर पर नए राइडर्स के लिए बनाया गया है। जिसके फीचर्स है:

  • कीमत: ₹49,500 से
  • रेंज: 55–75 km
  • बैटरी: 48V या 60V
  • चार्जिंग टाइम: 7–9 घंटे

The Times of India की एक रिपोर्ट के अनुसार इसकी टॉप स्पीड 25 km/h तक होती है। 

zelio electric scooter battery capacity और battery type

ज़ेलियो स्कूटी में अलग-अलग मॉडल के अनुसार अलग बैटरी विकल्प मिलते हैं। इसके बैटरी टाइप हैं। 

1. Lead Acid Battery

2. Lithium-ion Battery

3. Gel Battery

Lithium-ion बैटरी आमतौर पर हल्की होती है और जल्दी चार्ज होती है।

 सामान्य बैटरी कैपेसिटी

  • 48V / 32Ah
  • 60V / 30Ah
  • 72V / 32Ah

इन बैटरियों के साथ स्कूटर की रेंज आमतौर पर 60 km से 130 km तक हो सकती है।

zelio electric scooter battery life warranty

ज़ेलियो स्कूटर में बैटरी वारंटी बैटरी के प्रकार पर निर्भर करती है। जो आमतौर पर इस प्रकार है :

  • Lithium battery: लगभग 3 साल
  • Gel battery: लगभग 1 साल
  • वाहन वारंटी: लगभग 2 साल

यह जानकारी विभिन्न मॉडल के लॉन्च डेटा में बताई गई है। (सोर्स – ETAuto.com)

ज़ेलियो स्कूटी को चार्ज करने में कितना समय लगता है?

जेलिओ स्कूटर का चार्जिंग समय बैटरी पर निर्भर करता है।

बैटरी टाइप

चार्जिंग समय

Lead Acid

7–9 घंटे

Gel Battery

8–12 घंटे

Lithium-ion

लगभग 4 घंटे

यानी अगर आप रात में चार्ज कर दें तो सुबह स्कूटर तैयार मिलेगा, जैसा हम मोबाइल के लिए करते हैं।

क्या आपको ज़ेलियो इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए लाइसेंस चाहिए?

Zelio Electric Scooter Price in Patna - युवा राइडर ट्रैफिक में Zelio इलेक्ट्रिक स्कूटर पर राइड करते हुए, अफोर्डेबल और इको-फ्रेंडली राइड 2026

यह सवाल सबसे ज्यादा पूछा जाता है। भारत में लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर (25 km/h) के लिए:

  • ड्राइविंग लाइसेंस जरूरी नहीं
  • RTO रजिस्ट्रेशन जरूरी नहीं

इस वजह से कई छात्र और बुजुर्ग लोग इसे पसंद करते हैं। लेकिन अगर स्कूटर की स्पीड 25 km/h से ज्यादा है तो लाइसेंस जरूरी होगा। 

लाइसेंस, RTO रजिस्ट्रेशन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए ये आर्टिकल पढ़ेंDoes electric vehicle need license in India?(क्या भारत में इलेक्ट्रिक वाहन के लिए लाइसेंस की जरूरत होती है?)

ज़ेलियो इलेक्ट्रिक स्कूटर का बूट स्पेस और फीचर्स

ज़ेलियो स्कूटर बजट सेगमेंट में आते हैं लेकिन इनमें कई उपयोगी फीचर्स मिलते हैं जिसमें से मुख्य फीचर्स हैं जी सभी में मिलते हैं :

  • बूट स्पेस – 25 L- 35 L (मॉडेल्स पर निर्भर)

  • BLDC मोटर (Brushless DC) – स्मूद और एफिशिएंट
  • ट्यूबलेस टायर्स
  • फ्रंट टेलिस्कोपिक सस्पेंशन
    डिजिटल
  • स्पीडोमीटर/डिस्प्ले (स्पीड, बैटरी लेवल दिखाता है)
  • USB चार्जिंग पोर्ट
  • एंटी-थेफ्ट अलार्म
  • LED हेडलाइट्स और DRL
  • फ्रंट डिस्क + रियर ड्रम ब्रेक (कुछ में दोनों ड्रम)
  • होम चार्जिंग (5-amp सॉकेट से)
  • 2 साल की वारंटी (मोटर, कंट्रोलर, फ्रेम पर – अनलिमिटेड km कुछ प्लान्स में)

इन फीचर्स के कारण स्कूटर रोजमर्रा के उपयोग के लिए सुविधाजनक बन जाता है।

ज़ेलियो इलेक्ट्रिक स्कूटर की ऑन रोड कीमत

अलग अलग शहरों में ऑन रोड कीमत शहर के हिसाब से बदल सकती है। इस बदलाव के लिए ये शामिल हैं:

  • एक्स-शोरूम कीमत
  • डीलर चार्ज
  • एक्सेसरीज़
  • बीमा

आमतौर पर ऑन रोड कीमत एक्स-शोरूम से ₹3,000–₹10,000 ज्यादा हो सकती है। लेकिन सटीक कीमत जानने के लिए नजदीकी डीलर से संपर्क करना सबसे अच्छा तरीका है।

ज़ेलियो इलेक्ट्रिक स्कूटर सब्सिडी (zelio electric scooter subsidy)

कई राज्यों में इलेक्ट्रिक वाहन पर सब्सिडी मिलती है। लेकिन लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर अक्सर FAME-II सब्सिडी के लिए योग्य नहीं होते, क्योंकि उनकी स्पीड और बैटरी कैपेसिटी सीमित होती है।

इसलिए खरीदने से पहले अपने राज्य की EV नीति जरूर जांच लें।

इलेक्ट्रिक स्कूटर के फायदे

Zelio Electric Scooter Price in Patna 2026 - युवा राइडर व्यस्त सड़क पर Zelio इलेक्ट्रिक स्कूटर राइड करते हुए, अफोर्डेबल और स्टाइलिश इको-फ्रेंडली राइड

अगर आप ज़ेलियो या किसी भी इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में सोच रहे हैं, तो इसके फायदे भी समझ लें।

1. चलाने का खर्च कम

एक बार चार्ज करने में लगभग 1.5–2 यूनिट बिजली लगती है। (सोर्स –The Times of India)

2. कम मेंटेनेंस

EV में इंजन, क्लच और गियर नहीं होते, जिससे इनके मेंटेनेंस का खर्च बच जाता है। 

3. पर्यावरण के लिए बेहतर

EV से कोई धुआँ नहीं निकलता ।

4. शांत राइड

EV से शोर भी लगभग न के बराबर आती है।

इलेक्ट्रिक स्कूटर के नुकसान

हर चीज़ के फायदे के साथ कुछ सीमाएँ भी होती हैं।

1. सीमित स्पीड

लो-स्पीड मॉडल, जो आमतौर पर 25 km/h की स्पीड तक ही चलते हैं।

2. चार्जिंग समय

पेट्रोल की तरह 2 मिनट में फुल नहीं हो सकता EV।

3. बैटरी रिप्लेसमेंट

कुछ साल बाद EV की बैटरी बदलनी पड़ सकती है।

क्या ज़ेलियो इलेक्ट्रिक स्कूटर अच्छा है?

अगर आप सस्ती EV स्कूटी ढूंढ रहे हैं तो ज़ेलियो एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह खासतौर पर इन लोगों के लिए सही है:

  • छात्र
  • छोटे शहरों के लोग
  • छोटी दूरी की यात्रा
  • कम बजट वाले खरीदार

अगर आपकी जरूरत लंबी दूरी या ज्यादा स्पीड है तो आपको हाई-स्पीड EV स्कूटर देखना चाहिए।

Zelio Electric Scooter showroom near me कैसे खोजें

अगर आप zelio इलेक्ट्रिक स्कूटर showroom near me खोज रहे हैं तो:

  1. Google Maps खोलें
  2. Search करें — “Zelio EV dealer”
  3. अपने शहर का नाम जोड़ें

कंपनी का डीलर नेटवर्क तेजी से बढ़ रहा है।

निष्कर्ष

zelio electric scooter price भारत में काफी किफायती है, इसलिए यह बजट EV स्कूटर की श्रेणी में लोकप्रिय बन रहा है। ₹50,000 से शुरू होने वाली कीमत, कम बिजली खर्च और आसान मेंटेनेंस इसे रोजमर्रा के उपयोग के लिए अच्छा विकल्प बनाते हैं।

अगर आपकी जरूरत छोटी दूरी की यात्रा और सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर है, तो ज़ेलियो इलेक्ट्रिक स्कूटर आपके लिए एक प्रैक्टिकल विकल्प हो सकता है।

पूछे जाने वाले सवाल : FAQ

ज़ेलियो इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत क्या है?

भारत में ज़ेलियो इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत लगभग ₹49,500 से ₹91,500 तक हो सकती है।

ज़ेलियो किस देश का ब्रांड है?

ज़ेलियो ई-मोबिलिटी भारत की इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी है।

ज़ेलियो ईवा स्कूटर की कीमत क्या है?

Zelio Eeva की कीमत लगभग ₹50,000 से ₹69,000 के बीच हो सकती है।

क्या ज़ेलियो स्कूटी के लिए लाइसेंस चाहिए?

अगर स्कूटर की स्पीड 25 km/h तक है तो लाइसेंस और RTO रजिस्ट्रेशन जरूरी नहीं होता।

ज़ेलियो स्कूटी को चार्ज करने में कितना समय लगता है?

बैटरी के प्रकार के अनुसार लगभग 4–9 घंटे लग सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top