टीवीएस ऑर्बिटर V1 इलेक्ट्रिक स्कूटर: इतने कम दाम में EV? लॉन्च होते ही लोगों की नज़रें इस पर

टीवीएस ऑर्बिटर V1 इलेक्ट्रिक स्कूटर के अलग-अलग कलर वेरिएंट का फ्रंट व्यू
image by tvs

भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी तेजी से आगे बढ़ रही है। पेट्रोल की बढ़ती कीमत और पर्यावरण को लेकर बढ़ती चिंता के बीच अब लोग पेट्रोल स्कूटर का विकल्प तलाश रहे हैं। इसी बदलती जरूरत को ध्यान में रखते हुए TVS Motor Company ने अपना नया किफायती टीवीएस ऑर्बिटर v1 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। यह स्कूटर खास तौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जो दैनिक उपयोग के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर चाहते हैं और जो बजट में भी हो। शहर में रोज आने-जाने के लिए यह एक अच्छा विकल्प माना जा रहा है।

सबसे खास बात यह है कि इसमें Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल दिया गया है, जिससे शुरुआती कीमत काफी कम हो जाती है। यही वजह है कि इसे भारत में आने वाले समय का एक सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर भी कहा जा रहा है।         (सोर्स : The Times of India)

आइए इस स्कूटर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

TVS Orbiter V1 Launch

ऑर्बिटर v1 इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारत में 12 मार्च 2026 को आधिकारिक रूप से लॉन्च किया गया और यह तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर खास तौर पर शहर में रोज़ाना आने-जाने (daily commute) के लिए और भारत के बजट सेगमेंट को ध्यान में रखकर बनाया है। 

यह रणनीति EV को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए बनाई गई है ताकि ज्यादा लोग भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को अपनाएं।

TVS Orbiter V1 Colours

डिजाइन की बात करें तो टीवीएस ने इस स्कूटर को काफी मॉडर्न और आकर्षक बनाया है। कंपनी ने इसे दो कलर स्कीम और 6 अलग-अलग शेड में लॉन्च किया है:

  • Neon Sunburst
  • Stratos Blue
  • Lunar Grey
  • Stellar Silver
  • Cosmic Titanium
  • Martian Copper

इन रंगों की वजह से यह स्कूटर युवाओं और परिवार दोनों के लिए अच्छा विकल्प बन जाता है। 

TVS Orbiter V1 Specifications

अब बात करते हैं tvs orbiter v1 specifications की। यह स्कूटर रोजमर्रा के उपयोग को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसके मुख्य स्पेसिफिकेशन हैं:

  • वजन : स्टील ट्यूब चेसिस, बैटरी, अलॉय व्हील के साथ इसका वजन लगभग 112 kg का है। 
  • बैटरी : लगभग 3.1 kWh की लिथियम-आयन बैटरी (IP67 water-dust resistant)
  • मोटर : हब-माउंटेड BLDC मोटर
  • एक्सीलरेशन : 0-40 km/h लगभग 6.8 सेकंड में 
  • पीक पावर : 2.5 kW
  • रेंज : लगभग 158 km की रेंज (IDC के अनुसार)
  • टॉप स्पीड : करीब 68 km/h
  • व्हील साइज : 14-इंच फ्रंट व्हील
  • रियर व्हील : 12 इंच
  • फ्रंट सस्पेंशन : Telescopic सस्पेंशन
  • रियर सस्पेंशन : Dual Shock
  • ब्रेक : Drum + CBS braking system
  • सीट लंबाई : लगभग 845 mm
  • ग्राउंड क्लीयरेंस : लगभग 169 mm
  • स्टोरेज : 34 लीटर अंडर-सीट स्टोरेज
  • बड़ा फुटबोर्ड (290 mm) जिससे पैरों के लिए जगह ज्यादा मिलती है।
  • मजबूत और एरोडायनामिक डिजाइन
  • राइडिंग मोड :

    • Eco Mode

    • Power / City Mode

इन स्पेसिफिकेशन के कारण यह स्कूटर शहर में चलाने के लिए काफी आरामदायक माना जाता है। 

टीवीएस ऑर्बिटर V1 इलेक्ट्रिक स्कूटर शहर की पार्किंग में पार्क, वाइड व्यू में नीला-पीला डिज़ाइन और आसपास की कारें

TVS Orbiter V1 Features

फीचर्स के मामले में भी यह स्कूटर काफी एडवांस है।

प्रमुख फीचर्स

  • क्रूज़ कंट्रोल
  • हिल-होल्ड असिस्ट
  • रीजेनेरेटिव ब्रेकिंग
  • कनेक्टेड LCD डिस्प्ले
  • स्मार्टफोन कनेक्टिविटी
  • टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन
  • एंटी-थेफ्ट अलर्ट
  • जियो-फेंसिंग
  • OTA अपडेट
  • USB चार्जिंग पोर्ट

इन फीचर्स के अलावा और भी की फीचर्स हैं जिनकी वजह से यह स्कूटर केवल बैटरी से चलने वाला स्कूटर नहीं बल्कि एक स्मार्ट कनेक्टेड EV बन जाता है। 

TVS Orbiter V1 Battery

किसी भी EV की असली ताकत उसकी बैटरी होती है। टीवीएस ऑर्बिटर v1 में लगभग 3.1 kWh की लिथियम-आयन बैटरी दी गई है। ये रही बैटरी से जुड़ी जानकारी :

  • रेंज : लगभग 158 km IDC
  • रियल वर्ल्ड रेंज : लगभग 100–120 km
  • चार्जिंग समय : लगभग 4–5 घंटे
  • चार्जिंग : घर पर सामान्य चार्जर से
  • चार्जर क्षमता : 650W
  • बैटरी वारंटी : 3 साल / 50,000 km

इसका मतलब है कि यह स्कूटर घर पर ईवी चार्जिंग के लिए भी काफी आसान है।

TVS Orbiter V1 BaaS Option

इस स्कूटर की सबसे खास चीज है BaaS यानी Battery-as-a-Service मॉडल। जिसकी वजह से इस मॉडल में ग्राहक स्कूटर तो खरीदता है, लेकिन बैटरी को किराए पर लेता है। इससे स्कूटर की शुरुआती कीमत काफी कम हो जाती है। बैटरी खत्म होने पर आप बैटरी स्टेशन में जाकर बैटरी एक्सचेंज कर सकते है। 

यह मॉडल उन लोगों के लिए अच्छा है जो कम कीमत में बजट ईवी स्कूटर खरीदना चाहते हैं। (सोर्स : The Times of India)

TVS Orbiter V1 Launch Price

रिपोर्ट्स के अनुसार इस स्कूटर की शुरुआती कीमत लगभग ₹84,500 (ex-showroom) बताई गई है। सरकारी स्कीम के साथ कुछ शहरों में कीमत अलग हो सकता है। कंपनी ने BaaS मॉडल के साथ इसे और सस्ता बना दिया। अगर ग्राहक BaaS मॉडल चुनते हैं, तो  इसकी कीमत लगभग ₹49,999 (ex-showroom) के लगभग हो जाती है।  

यही कारण है कि आज यह स्कूटर कम कीमत वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर माना जाता है।

TVS Orbiter V1 on Road Price

टीवीएस ऑर्बिटर V1 इलेक्ट्रिक स्कूटर शहरी पार्किंग एरिया में पार्क किया हुआ, नीला-पीला कलर, ग्रैफिटी वाली दीवार के सामने

ऑन-रोड कीमत शहर के अनुसार बदल सकती है क्योंकि इसमें ये शामिल होते हैं:

  • RTO
  • इंश्योरेंस
  • राज्य सब्सिडी

आमतौर पर इसका ऑन-रोड प्राइस लगभग ₹1 लाख – ₹1.10 लाख के आसपास बताया जाता है। आप इसे ऑनलाइन रिजर्व  या टेस्ट राइड बुक कर के इसका अनुभव ले सकते हैं। 

यह कीमत इसे इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में काफी प्रतिस्पर्धी बनाती है।

TVS Electric Scooter Subsidy

भारत सरकार EV को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रही है।

इनमें शामिल हैं:

इन योजनाओं के कारण इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत कम हो जाती है।

सरकारी प्रोत्साहन का फायदा उठाकर कई लोग आज इलेक्ट्रिक स्कूटर प्राइस को काफी कम कर सकते हैं।

इलेक्ट्रिक स्कूटर के फायदे

अगर आप अभी भी सोच रहे हैं कि EV लेना सही रहेगा या नहीं, तो यह फायदे जरूर जान लें।

1. कम खर्च

इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्रति किलोमीटर खर्च पेट्रोल स्कूटर से काफी कम होता है।

2. कम मेंटेनेंस 

EV में इंजन, क्लच या गियरबॉक्स नहीं होते, इसलिए ईवी स्कूटर का मेंटेनेंस खर्च कम होता है।

3. पर्यावरण के लिए अच्छा

यह एक पर्यावरण-अनुकूल वाहन है जो प्रदूषण कम करता है।

4. शहर में चलाने के लिए बेहतर

ट्रैफिक वाले शहरों में चलाने के लिए ईवी स्कूटर काफी सुविधाजनक होते हैं।

5. भविष्य की तकनीक

भारत तेजी से इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की ओर बढ़ रहा है, इसलिए EV भविष्य का वाहन माना जाता है।

निष्कर्ष

अगर आप कम खर्च में चलने वाला स्कूटर ढूंढ रहे हैं तो टीवीएस ऑर्बिटर v1 इलेक्ट्रिक स्कूटर एक मजबूत विकल्प बन सकता है। जिसमें अच्छी रेंज, स्मार्ट फीचर्स, बड़ा स्टोरेज, किफायती BaaS मॉडल जैसी और भी खूबियां मिलती हैं।

2026 में बढ़ते EV ट्रेंड के बीच यह स्कूटर उन लोगों के लिए अच्छा है जो बजट में एक भरोसेमंद इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

टीवीएस ऑर्बिटर की सीट की ऊंचाई कितनी है?

इस स्कूटर में लगभग 845 mm लंबी सीट दी गई है, जो आरामदायक राइडिंग के लिए डिजाइन की गई है।

टीवीएस ऑर्बिटर ईवी की टॉप स्पीड कितनी है?

इसकी टॉप स्पीड लगभग 68 km/h बताई जा रही है।

5 फीट हाइट के लिए कौन सा स्कूटर बेस्ट है?

कम हाइट वाले राइडर्स के लिए हल्के और लो-सीट-हाइट वाले स्कूटर बेहतर होते हैं। टीवीएस ऑर्बिटर जैसे कम्यूटर स्कूटर आमतौर पर छोटे कद के राइडर्स के लिए भी आरामदायक होते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top